पत्नी शक करती थी, पति ने जान दी:पिता अस्पताल में रोते हुए बोला – बात-बात पर शक करने पर जान दे दी

पत्नी शक करती थी, पति ने जान दी:पिता अस्पताल में रोते हुए बोला – बात-बात पर शक करने पर जान दे दी

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के ढाई पैड़ी निवासी 33 वर्षीय युवक ने सुसाइड कर लिया। मृतक के पिता ने कहा कि बेटे की पत्नी उस पर शक करती थी। जिससे वह परेशान था। उसी से तंग आकर उसने जान दे दी। हालांकि अब पुलिस मामले की जांच करेगी। मृतक विक्रम सिंह पुत्र राजू सिंह निजी स्कूल में वैन ड्राइवर था।
परिजनों ने बताया कि विक्रम के मोबाइल फोन पर स्कूल के बच्चों के अभिभावकों के कॉल आते रहते थे, लेकिन उसकी पत्नी शक करती थी। इसी बात को लेकर सोमवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद देर रात करीब एक बजे विक्रम ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया।
मृतक के पिता राजू सिंह का कहना है कि बेटा नहीं रहा। लेकिन उसकी पत्नी के कारण जान चली गई। रात को जहर खा लिया। उसके बाद अस्पताल लेकर आए। लेकिन उसे बचा नहीं पाए। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के बच्चे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *