कैथल में सफाई कर्मचारी थालियां बजाकर प्रदर्शन करेंगे:कमेटी चौक से पिहोवा चौक तक जाएंगे, गांवों के सफाईकर्मी भी शामिल होंगे

कैथल में सफाई कर्मचारी थालियां बजाकर प्रदर्शन करेंगे:कमेटी चौक से पिहोवा चौक तक जाएंगे, गांवों के सफाईकर्मी भी शामिल होंगे

कैथल में नगरपालिका कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मचारी आज शहर में थालियां बजाकर प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन कमेटी चौक से लेकर पिहोवा चौक तक किया जाएगा। पूरे जिले के ग्रामीण सफाई कर्मचारी भी इस प्रदर्शन में भाग लेंगे। अन्य कर्मचारी संगठनों को भी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कहा गया है। दूसरी ओर हड़ताल के करण सफाई कर्मचारियों ने शहर में सफाई का कार्य बंद कर रखा है। ऐसे में सड़कों और चौक चौराहों पर गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल पर रहने की चेतावनी सरकार को दी है। हड़ताल का 13वां दिन नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य जॉइंट सेक्रेटरी विक्की टांक व जिला प्रधान गौरव ने कहा कि आज उनकी हड़ताल लगातार 13 दिन से जारी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे हड़ताल को अनिश्चितकालीन कर देंगे। अपने प्रदर्शन को आंदोलन में तब्दील कर देंगे। ये हैं कर्मचारियों की मांगें कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी को 26 हजार और शहरी सफाई कर्मचारी को 27 हजार वेतन प्रतिमाह दिया जाए। पे रोल के कर्मचारियों को पक्का किया जाए, सफाई व फायर विभाग के मृतक कर्मचारियों को शहीद का दर्जा, 1 करोड़ रुपए की मदद व सरकारी नौकरी दी जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *