पेट दर्द की दवा खाने से युवती की मौत:बांका में मजदूरी करता है पति, पुलिस बोली-जहर खाने से गई जान

पेट दर्द की दवा खाने से युवती की मौत:बांका में मजदूरी करता है पति, पुलिस बोली-जहर खाने से गई जान

बांका में मंगलवार की शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना धोरैया थाना क्षेत्र के अहीरो पंचायत अंतर्गत बाराबांध बेलाटीकर गांव की है। मृतका की पहचान दीपक मांझी की पत्नी गुंजन देवी(25) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही धोरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला जहर खाने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पेट दर्द का दवा खाने से बिगड़ी तबीयत इस संबंध में झारखंड के पथरगामा थाना क्षेत्र के वीरसन्नी गांव निवासी मृतका के भाई विभाष मांझी के बयान पर धोरैया थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतका के भाई ने बताया कि गुंजन देवी पेट दर्द से परेशान रहती थी और दर्द की दवा खाती थी। दवा खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और फिर मौत हो गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया था। एफएसएल टीम ने गांव पहुंचकर क्राइम सीन का निरीक्षण किया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के अनुसार मृतका की शादी वर्ष 2024 में हुई थी, जबकि उसका पति बाहर मजदूरी का काम करता है। बांका में मंगलवार की शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना धोरैया थाना क्षेत्र के अहीरो पंचायत अंतर्गत बाराबांध बेलाटीकर गांव की है। मृतका की पहचान दीपक मांझी की पत्नी गुंजन देवी(25) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही धोरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला जहर खाने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पेट दर्द का दवा खाने से बिगड़ी तबीयत इस संबंध में झारखंड के पथरगामा थाना क्षेत्र के वीरसन्नी गांव निवासी मृतका के भाई विभाष मांझी के बयान पर धोरैया थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतका के भाई ने बताया कि गुंजन देवी पेट दर्द से परेशान रहती थी और दर्द की दवा खाती थी। दवा खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और फिर मौत हो गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया था। एफएसएल टीम ने गांव पहुंचकर क्राइम सीन का निरीक्षण किया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के अनुसार मृतका की शादी वर्ष 2024 में हुई थी, जबकि उसका पति बाहर मजदूरी का काम करता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *