नर्स स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होती हैं

नर्स स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होती हैं

मेसकौर प्रखंड अंतर्गत मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेसकौर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्यकर्मियों ने केक काटकर नर्स दिवस का आयोजन किया तथा अस्पताल में कार्यरत एएनएम और स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एएनएम गायत्री कुमारी, अनामिका कुमारी, रुबी कुमारी, नैनसी ट्रेसा समेत दर्जनों एएनएम एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबीर कुमार ने की। मरीजों की सेवा, देखभाल और उपचार में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस महान समाजसेवी एवं आधुनिक नर्सिंग की जनक कही जाने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नर्सें दिन-रात मरीजों की सेवा में तत्पर रहती हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। , कर्मचारियों एवं एएनएम को हेपेटाइटिस से बचाव हेतु टीका भी लगाया गया। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और सुरक्षित कार्य वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। मेसकौर प्रखंड अंतर्गत मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेसकौर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्यकर्मियों ने केक काटकर नर्स दिवस का आयोजन किया तथा अस्पताल में कार्यरत एएनएम और स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एएनएम गायत्री कुमारी, अनामिका कुमारी, रुबी कुमारी, नैनसी ट्रेसा समेत दर्जनों एएनएम एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबीर कुमार ने की। मरीजों की सेवा, देखभाल और उपचार में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस महान समाजसेवी एवं आधुनिक नर्सिंग की जनक कही जाने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नर्सें दिन-रात मरीजों की सेवा में तत्पर रहती हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। , कर्मचारियों एवं एएनएम को हेपेटाइटिस से बचाव हेतु टीका भी लगाया गया। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और सुरक्षित कार्य वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *