बलरामपुर में अवैध लकड़ी परिवहन पर कार्रवाई:वन विभाग ने पिकअप वाहन से 8 लट्ठे साल की लकड़ी पकड़ी, 2 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर में अवैध लकड़ी परिवहन पर कार्रवाई:वन विभाग ने पिकअप वाहन से 8 लट्ठे साल की लकड़ी पकड़ी, 2 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर वनमंडल ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 11 मई को वन विभाग की टीम ने एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाई जा रही साल प्रजाति की लकड़ी जब्त की। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई वनपरिक्षेत्र बलरामपुर के सर्किल मानिकपुर, बीट मानिकपुर अंतर्गत वन कक्ष क्रमांक आर.एफ. 3511, वनखण्ड मानपुर क्षेत्र में की गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने पिकअप वाहन क्रमांक UP64T9601 को रोका। 2 आरोपी गिरफ्तार जांच के दौरान वाहन में साल प्रजाति के 8 लट्ठे पाए गए, जिनकी कुल मात्रा 1.915 घनमीटर थी। यह लकड़ी अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी। मामले में विष्णु गुप्ता और सर्वोत्तम गुप्ता को आरोपी बनाया गया है। दोनों ग्राम बानापती, थाना रामानुजगंज, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के निवासी हैं। इन धाराओं में अपराध दर्ज वन विभाग ने वाहन सहित जब्त वनोपज को अपने कब्जे में लेकर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 21979/12 दिनांक 11.05.2026 दर्ज किया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41 एवं 52 तथा छत्तीसगढ़ अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 के नियम 22 के तहत कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका इस कार्रवाई में वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन और उपवनमण्डलाधिकारी अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्राधिकारी निखिल सक्सेना, वनपाल धनश्याम शर्मा, प्रहलाद तिवारी, वनरक्षक अजीत कुजूर, शिवशंकर सिंह, देवीलाल, राजेश राम, संजीव सिंह और सरेन्द्र सिंह ओईके सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *