प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन:सपा सांसद का पोस्टर फूंका, सपा सांसद अजेन्द्र सिंह पर सख्त कार्रवाई की मांग

प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन:सपा सांसद का पोस्टर फूंका, सपा सांसद अजेन्द्र सिंह पर सख्त कार्रवाई की मांग

प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुट्ठीगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद का पोस्टर जलाकर नाराजगी जताई। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा नेता राजेश केसरवानी ने किया। उन्होंने कहा कि सपा सांसद की टिप्पणी लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है और इससे समाजवादी पार्टी की मानसिकता उजागर होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस तरह की भाषा और राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। राजेश केसरवानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं का काम केवल आरोप लगाना और कीचड़ उछालना रह गया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कमल खिलाकर इसका जवाब देगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में नीरज केसरवानी, अजय अग्रहरि, शत्रुघ्न जायसवाल, सुभाष केसरवानी, कमलेश केसरवानी, धीरज केसरवानी, राज साहू, विकास, विष्णु त्रिपाठी, घनश्याम, सुमित केसरवानी और सचिन गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *