बरगवां में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव:पुरानी खदान के पास लोगों ने देखा; शिनाख्त में जुटी पुलिस, जांच जारी

बरगवां में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव:पुरानी खदान के पास लोगों ने देखा; शिनाख्त में जुटी पुलिस, जांच जारी

कटनी के रंगनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगवां में मंगलवार को एक पुरानी खदान के पास लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सुनसान खदान क्षेत्र में मिला बरगवां स्थित आस्था प्लाजा के पीछे पुरानी खदान के पास ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा था। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सबूत जुटाए। पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए कटनी जिला अस्पताल भेज दिया है। रंगनाथ थाना प्रभारी अरुणपाल सिंह ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों (प्राकृतिक, दुर्घटना या अन्य) का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। गुमशुदगी की रिपोर्टों से मिलान जारी मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सभी थानों से संपर्क कर रही है और हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *