नालंदा के सकरावां गांव में मंगलवार को नींबू लेने के विवाद में 12 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद तत्काल घटना की सूचना स्थानीय अस्थावां थाना की पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस गांव में पहुंचती, मृतक के परिजन लाश को लेकर आरोपी के घर की ओर जाने लगे। आरोपी के घर पहुंचने से पहले पुलिस गांव में पहुंची और आक्रोशित परिजन और गांव के लोगों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान आक्रोशितों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए लाठियां चटकाई। हालात को देखते हुए सकरावां गांव में 12 थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा। फिलहाल, हालात काबू में हैं। मृत बच्चे की लाश और उसके परिजन समेत गांव के कुछ अन्य लोगों को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में रखा है। सदर डीएसपी नुरुल हक मौके पर कैंप कर रहे हैं। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला मृत बच्चे की पहचान राजकुमार पासवान के बेटे शुभम कुमार उर्फ झगड़ू के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना से ठीक पहले झगड़ू गांव के अन्य बच्चों के साथ कंचा खेल रहा था। पास में ही नींबू का एक पेड़ था। तेज हवा चलने से पेड़ से एक नींबू गिरा, जिसे बच्चे ने उठा लिया। इससे नाराज नींबू के पेड़ के मालिक गोरख मियां ने बच्चे पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी की ओर से किए गए हमले में बच्चा लहूलुहान हो गया। उसके सिर से खून बहने लगा। जानकारी के बाद बच्चे के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे लेकर बिहारशरीफ अस्पताल के लिए निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत की खबर के बाद गांव के लोग उसकी लाश लेकर वापस आए और आरोपी के घर जाने की कोशिश करने लगे। गांव की महिला बोली- जब तक बदला नहीं लेते, शांत नहीं रहेंगे राबड़ी देवी ने बताया कि गिरे हुए नींबू के उठाने को लेकर बच्चे की हत्या कर दी गई। अगर आरोपी को शिकायत थी तो उसका पैसा ले लेता, लेकिन बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बच्चे को जब तक अस्पताल ले जाया जाता, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। राबड़ी देवी ने बताया कि पुलिस ने हम लोगों की पिटाई की गई, गांव की महिलाओं पर लाठियां बरसाई है। महिला ने बताया कि जब तक बच्चे की हत्या का बदला नहीं ले लिया जाता, तब तक हम लोग शांत नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि आरोपी गोरख मियां ने बच्चे की इस तरह से पिटाई की कि उसका सिर फट गया था, लगातार खून निकल रहा था। पुलिस की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची, लाठीचार्ज कर दिया ग्रामीण गौरव ने बताया कि दोपहर के समय जब सब सो रहे थे, तभी शुभम कुमार उर्फ झगड़ू पास में घर के पास नींबू खाने गया था। वहां उस पर हमला किया गया। मेरे छोटे भाई ने भागकर घर पर जानकारी दी कि शुभम की गोरख मियां पिटाई कर रहा है। जब चाची और अन्य परिजन उसे लेकर अस्पताल के लिए निकले, तो मसीदपुर पार करते ही रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना के समय घर के पुरुष सदस्य मौजूद नहीं थे। बाद में करीब 10 पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घर का दरवाजा खोलने के लिए दबाव बनाया और इस दौरान अचानक लाठीचार्ज कर दिया, जिससे मेरी भाभी के हाथ में चोट आई है। नालंदा के सकरावां गांव में मंगलवार को नींबू लेने के विवाद में 12 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद तत्काल घटना की सूचना स्थानीय अस्थावां थाना की पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस गांव में पहुंचती, मृतक के परिजन लाश को लेकर आरोपी के घर की ओर जाने लगे। आरोपी के घर पहुंचने से पहले पुलिस गांव में पहुंची और आक्रोशित परिजन और गांव के लोगों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान आक्रोशितों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए लाठियां चटकाई। हालात को देखते हुए सकरावां गांव में 12 थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा। फिलहाल, हालात काबू में हैं। मृत बच्चे की लाश और उसके परिजन समेत गांव के कुछ अन्य लोगों को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में रखा है। सदर डीएसपी नुरुल हक मौके पर कैंप कर रहे हैं। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला मृत बच्चे की पहचान राजकुमार पासवान के बेटे शुभम कुमार उर्फ झगड़ू के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना से ठीक पहले झगड़ू गांव के अन्य बच्चों के साथ कंचा खेल रहा था। पास में ही नींबू का एक पेड़ था। तेज हवा चलने से पेड़ से एक नींबू गिरा, जिसे बच्चे ने उठा लिया। इससे नाराज नींबू के पेड़ के मालिक गोरख मियां ने बच्चे पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी की ओर से किए गए हमले में बच्चा लहूलुहान हो गया। उसके सिर से खून बहने लगा। जानकारी के बाद बच्चे के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे लेकर बिहारशरीफ अस्पताल के लिए निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत की खबर के बाद गांव के लोग उसकी लाश लेकर वापस आए और आरोपी के घर जाने की कोशिश करने लगे। गांव की महिला बोली- जब तक बदला नहीं लेते, शांत नहीं रहेंगे राबड़ी देवी ने बताया कि गिरे हुए नींबू के उठाने को लेकर बच्चे की हत्या कर दी गई। अगर आरोपी को शिकायत थी तो उसका पैसा ले लेता, लेकिन बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बच्चे को जब तक अस्पताल ले जाया जाता, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। राबड़ी देवी ने बताया कि पुलिस ने हम लोगों की पिटाई की गई, गांव की महिलाओं पर लाठियां बरसाई है। महिला ने बताया कि जब तक बच्चे की हत्या का बदला नहीं ले लिया जाता, तब तक हम लोग शांत नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि आरोपी गोरख मियां ने बच्चे की इस तरह से पिटाई की कि उसका सिर फट गया था, लगातार खून निकल रहा था। पुलिस की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची, लाठीचार्ज कर दिया ग्रामीण गौरव ने बताया कि दोपहर के समय जब सब सो रहे थे, तभी शुभम कुमार उर्फ झगड़ू पास में घर के पास नींबू खाने गया था। वहां उस पर हमला किया गया। मेरे छोटे भाई ने भागकर घर पर जानकारी दी कि शुभम की गोरख मियां पिटाई कर रहा है। जब चाची और अन्य परिजन उसे लेकर अस्पताल के लिए निकले, तो मसीदपुर पार करते ही रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना के समय घर के पुरुष सदस्य मौजूद नहीं थे। बाद में करीब 10 पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घर का दरवाजा खोलने के लिए दबाव बनाया और इस दौरान अचानक लाठीचार्ज कर दिया, जिससे मेरी भाभी के हाथ में चोट आई है।


