चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (CADA) ने कर्वी नगर के मुख्य मार्ग स्थित फ्लाईओवर का सौंदर्यीकरण कार्य पूरा किया है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के मार्गदर्शन में फ्लाईओवर के दोनों ओर आरसीसी बैरियर्स पर आकर्षक पेंटिंग्स बनाकर इसे नया और सांस्कृतिक स्वरूप दिया गया है। 9.23 लाख रुपये की लागत से हुआ सौंदर्यीकरण कार्य यह कार्य पीडब्ल्यूडी कार्यालय से लेकर शंकर बाजार स्थित फ्लाईओवर तक किया गया, जिस पर कुल 9.23 लाख रुपये की लागत आई है। बैरियर्स पर पारंपरिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित कलाकृतियां उकेरी गई हैं, जो जनपद की विरासत और पहचान को दर्शाती हैं। नगर की सुंदरता के साथ जागरूकता का उद्देश्य इस पहल से न केवल मुख्य मार्ग का स्वरूप बदला है, बल्कि यह नागरिकों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बन गया है। साथ ही, इस कार्य का उद्देश्य सार्वजनिक संपत्तियों को सुरक्षित रखना और लोगों में सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।


