SMS हॉस्पिटल में मनाया नर्सेज-डे:कैंडल लाइटिंग कर मिस फ्लोरेन्स नाइटिंगेल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

SMS हॉस्पिटल में मनाया नर्सेज-डे:कैंडल लाइटिंग कर मिस फ्लोरेन्स नाइटिंगेल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

जयपुर। नर्सिंग प्रोफेशन की जन्मदात्री मिस फ्लोरेन्स नाइटिंगेल के जन्म दिवस कल देर शाम सवाई मानसिंह हॉस्पिटल जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया गया l राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जयपुर के जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह चौधरी ने बताया कि समारोह में एसएमएस मेडिकल कॉलेज से अटैच सभी हॉस्पिटल, राजकीय कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, स्कूल ऑफ नर्सिंग, RUHS, राजकीय जयपुरिया हॉस्पिटल आदि में कार्यरत सभी नर्सेज, फैकल्टीज और स्टूडेंट्स ने कैंडल लाइटिंग कर मिस फ्लोरेन्स नाइटिंगेल को श्रद्धा सुमन अर्पित की l कार्यक्रम संयोजक रोशन लाल यादव ने बताया कि समारोह का शुभारंभ एस.एम.एस हॉस्पिटल जयपुर के नर्सिंग अधीक्षक बन्ने सिंह मीणा और प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया l नर्सिंग अधीक्षक बनैसिंह ने उपस्थित नर्सेज को मिस फ्लोरेंस नाइटेंगल के उच्च आदर्शों को अपनाते हुए नि:स्वार्थ भाव से कर्तव्यनिष्ठा के साथ नर सेवा, नारायण सेवा के रूप में मरीजों की सेवा सुश्रुषा करने का संकल्प दिलाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *