दरभंगा में ‘लोरिक मेला महोत्सव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। 12 मई से 15 मई तक भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग और जिला प्रशासन की ओर से भव्य सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राज्य और राष्ट्रीय स्तर के चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पीएचईडी विभाग को समरसेबल लगाने का निर्देश दिया है। महोत्सव में मिथिला की समृद्ध लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत की विशेष झलक देखने को मिलेगी। मंत्री और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल शामिल होंगे। इसके अलावा बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रामचंद्र प्रसाद, सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, डॉ. अशोक कुमार यादव, शांभवी चौधरी, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा सहित कई विधायक और एमएलसी को भी आमंत्रित किया गया है। धार्मिक अनुष्ठान और मनोरंजन की विशेष व्यवस्था महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठान, रुद्र महायज्ञ, शिव कथा और रामलीला का मंचन भी किया जाएगा। वीर लोरिक ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि संस्थापक-सह-महंत रामदयाल दास के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, प्रसाद वितरण, भोजन, अतिथि स्वागत, निगरानी और दान-कोष सहित अलग-अलग विभाग बनाकर उनके विभागाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। सभी विभागों में स्वयंसेवकों की टीम लगाई गई है, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए रामलीला, मीना बाजार, डिस्को झूला, राम झूला और ड्रैगन झूला जैसी विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं। जिला प्रशासन ने आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लोरिक मेला महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। इन कलाकारों की होगी प्रस्तुति 12 मई (मंगलवार) को मास्टर विकास, दीपिका ओझा, जूली झा, माधव राय, विनोद साजन सहित स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 13 मई (बुधवार) को जितेंद्र सिंह, अंशु, शिवानी सिंह, आलोक भारती, प्रिया प्रशांत एवं अन्य कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। 14 मई (गुरुवार) को खुशी कक्कर, आर्यन, विकास झा, पायल ठाकुर सहित अन्य कलाकारों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 मई (शुक्रवार) को विशाल गगन, काव्यिक मूर्ति, रामबाबू झा, अंजु झा सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुति के साथ महोत्सव का समापन होगा। दरभंगा में ‘लोरिक मेला महोत्सव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। 12 मई से 15 मई तक भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग और जिला प्रशासन की ओर से भव्य सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राज्य और राष्ट्रीय स्तर के चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पीएचईडी विभाग को समरसेबल लगाने का निर्देश दिया है। महोत्सव में मिथिला की समृद्ध लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत की विशेष झलक देखने को मिलेगी। मंत्री और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल शामिल होंगे। इसके अलावा बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रामचंद्र प्रसाद, सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, डॉ. अशोक कुमार यादव, शांभवी चौधरी, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा सहित कई विधायक और एमएलसी को भी आमंत्रित किया गया है। धार्मिक अनुष्ठान और मनोरंजन की विशेष व्यवस्था महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठान, रुद्र महायज्ञ, शिव कथा और रामलीला का मंचन भी किया जाएगा। वीर लोरिक ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि संस्थापक-सह-महंत रामदयाल दास के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, प्रसाद वितरण, भोजन, अतिथि स्वागत, निगरानी और दान-कोष सहित अलग-अलग विभाग बनाकर उनके विभागाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। सभी विभागों में स्वयंसेवकों की टीम लगाई गई है, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए रामलीला, मीना बाजार, डिस्को झूला, राम झूला और ड्रैगन झूला जैसी विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं। जिला प्रशासन ने आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लोरिक मेला महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। इन कलाकारों की होगी प्रस्तुति 12 मई (मंगलवार) को मास्टर विकास, दीपिका ओझा, जूली झा, माधव राय, विनोद साजन सहित स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 13 मई (बुधवार) को जितेंद्र सिंह, अंशु, शिवानी सिंह, आलोक भारती, प्रिया प्रशांत एवं अन्य कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। 14 मई (गुरुवार) को खुशी कक्कर, आर्यन, विकास झा, पायल ठाकुर सहित अन्य कलाकारों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 मई (शुक्रवार) को विशाल गगन, काव्यिक मूर्ति, रामबाबू झा, अंजु झा सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुति के साथ महोत्सव का समापन होगा।


