बिजनौर में मंगलवार को बदला मौसम का मिजाज:सुबह आसमान में घने बादल, हल्की बारिश से तापमान गिरा; गर्मी से राहत

बिजनौर में मंगलवार को बदला मौसम का मिजाज:सुबह आसमान में घने बादल, हल्की बारिश से तापमान गिरा; गर्मी से राहत

बिजनौर में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह आसमान में घने काले बादल छा गए और कुछ ही देर बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो बाद में तेज बारिश में बदल गई। बारिश होने से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से जिले में तेज गर्मी पड़ रही थी, जिसके कारण लोग दिन में घरों से निकलने से बच रहे थे। कई इलाकों में बिजली कटौती की समस्या भी सामने आ रही थी। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मौसम बदला और सवा आठ बजे से बारिश शुरू हो गई। तापमान में गिरावट, किसानों को फायदा बारिश से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं मजदूर वर्ग को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह काम पर निकले कई मजदूरों का काम बारिश के कारण रुक गया और उन्हें वापस लौटना पड़ा। दूसरी ओर किसानों ने इस बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया है। उनका कहना है कि गन्ना, आम और अन्य फसलों को इससे फायदा मिलेगा। मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना कृषि विज्ञान केंद्र नगीना के अनुसार पिछले दिनों जिले का अधिकतम तापमान 32.2 से 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। साथ ही सापेक्ष आर्द्रता 90 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण मौसम में नमी बनी हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *