उन्नाव में दो बच्चों की अम्मा के लिए पत्नी को खिलाया जहर, मौत, प्रेमिका का पति मुंबई गया है कमाने

उन्नाव में दो बच्चों की अम्मा के लिए पत्नी को खिलाया जहर, मौत, प्रेमिका का पति मुंबई गया है कमाने

Husband murdered his wife: उन्नाव में एक शादीशुदा महिला के लिए पति ने अपनी ही पत्नी को जहरीला पदार्थ खिला दिया और घर से निकल गया। जब गांव वालों ने देखा कि घर का दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने अंदर जाकर देखा। जहां महिला मृत अवस्था में पड़ी थी। उन्होंने इसकी जानकारी मृतका के घर वालों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के घर वालों ने जमकर हंगामा किया और महिला प्रेमिका के घर पहुंच गए। हंगामे की खबर सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझने का प्रयास किया, लेकिन मृतक परिजनों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगा दिया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने मृतका परिजनों को समझाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बीघापुर थाना क्षेत्र की है।

40 साल की पत्नी को दिया जहरीला पदार्थ

उत्तर प्रदेश के बीघापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मगरायर गांव के मजरा बाबूखड़ा में पति-पत्नी के बीच एक शादीशुदा महिला को लेकर विवाद होता रहता था। गांव की निवासी आरती (40) की शादी गंगादीन के साथ हुई थी, जिसके कोई संतान नहीं थी। आरती और गंगादीन के बीच शादीशुदा महिला आ गई। जिसके कारण आए दिन विवाद होता रहता था। गंगादीन का संबंध गांव की ही रहने वाली एक महिला के साथ था। जिसके दो बच्चे हैं और महिला का पति मुंबई में कमाने के लिए गया है।

महिला के घर जा रहे पति के साथ हुई लड़ाई

बीते शनिवार को गंगादीन महिला के घर जा रहा था, रास्ते में आरती ने उसे रोक लिया। इस दौरान दोनों में जमकर लड़ाई हुई। पत्नी का विरोध बढ़ता देख गंगादीन ने रास्ते से हटाने का निश्चय किया। उसने आरती को जहरीला पदार्थ खिला दिया और घर से निकल गया।‌ जहरीला पदार्थ खाने से आरती की मौत हो गई।

मायके वालों ने जमकर किया हंगामा

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बिहार थाना क्षेत्र के जगत खेड़ा निवासी कंधई लाल को दी। बेटी की मौत की खबर मिलती ही घर में कोहराम मच गया। कंधई लाल परिजनों के साथ बेटी के ससुराल पहुंच गए और प्रेमिका के घर को घेर लिया। उसके घर पर हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही बीघापुर थाना पुलिस पहुंची और उन्होंने मृतक परिजनों को समझने का प्रयास किया।

मृतक परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

इस पर मृतक परिजनों का कहना था कि पुलिस भी हत्यारोपियों के साथ मिली है। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा भी पहुंच गए। उन्होंने मृतक परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने पति और प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। मिली तहरीर के आधार पर गंगादीन, उसकी तीन बहनों और प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *