रामगढ़ के पारसोतिया में युवक को मारी गोली:घटनास्थल पर खून के छींटे और चप्पल बरामद किए गए, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़ के पारसोतिया में युवक को मारी गोली:घटनास्थल पर खून के छींटे और चप्पल बरामद किए गए, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़ जिले के पारसोतिया इलाके में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब अंकित यादव नामक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों के साथ मिलकर घायल युवक को तत्काल एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। घटनास्थल के बाहर खून के छींटे और एक चप्पल पड़ा मिला। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फॉरेंसिक टीम की मदद से रक्त के नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के समय की परिस्थितियों को समझने का प्रयास कर रही है। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। घटना के बाद अस्पताल और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आपसी विवाद की आशंका रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि अंकित यादव को गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। संबंधित लोगों की गतिविधियों और पुराने विवादों की भी पड़ताल की जा रही है। एसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रामगढ़ जिले के पारसोतिया इलाके में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब अंकित यादव नामक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों के साथ मिलकर घायल युवक को तत्काल एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। घटनास्थल के बाहर खून के छींटे और एक चप्पल पड़ा मिला। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फॉरेंसिक टीम की मदद से रक्त के नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के समय की परिस्थितियों को समझने का प्रयास कर रही है। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। घटना के बाद अस्पताल और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आपसी विवाद की आशंका रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि अंकित यादव को गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। संबंधित लोगों की गतिविधियों और पुराने विवादों की भी पड़ताल की जा रही है। एसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *