दरभंगा में सोमवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार 2 युवक सड़क पर गिर गए। इस बीच पीछे से आ रही ट्रक ने एक युवक को रौंदा दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान नही हो सकी है। घायल अमित राम(28) जमालपुर के परसरमा गांव का रहने वाला है। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल-सहरसा गंडौल मेन रोड की है। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक सुपौल बाजार से अपने गांव लौट रहे थे। इस बीच हादसे के शिकार हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद एक को मृत घोषित कर दिया। आरोपी की तलाश जारी बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। दूसरे का इलाज जारी है। फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दरभंगा में सोमवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार 2 युवक सड़क पर गिर गए। इस बीच पीछे से आ रही ट्रक ने एक युवक को रौंदा दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान नही हो सकी है। घायल अमित राम(28) जमालपुर के परसरमा गांव का रहने वाला है। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल-सहरसा गंडौल मेन रोड की है। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक सुपौल बाजार से अपने गांव लौट रहे थे। इस बीच हादसे के शिकार हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद एक को मृत घोषित कर दिया। आरोपी की तलाश जारी बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। दूसरे का इलाज जारी है। फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


