सिवनी में दो बाइकों की भिड़ंत, 2 युवक घायल:राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल; प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर

सिवनी में दो बाइकों की भिड़ंत, 2 युवक घायल:राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल; प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर

सिवनी जिले के केवलारी में उगली रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात के समय दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं। उगली रोड पेट्रोल पंप के पास उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए सिविल अस्पताल केवलारी ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सिवनी रेफर किया घटना की सूचना पर केवलारी पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू की। गंभीर रूप से घायल युवकों में से एक की पहचान श्यामलाल जंघेला (32) के रूप में हुई है। दूसरे घायल युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। केवलारी सिविल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सिवनी रेफर कर दिया गया। नागरिकों के अनुसार मार्ग पर अक्सर होती घटनाएं स्थानीय निवासियों के अनुसार, उगली रोड की हालत लंबे समय से खराब है। सड़क पर कई जगह बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। क्षेत्रवासियों का यह भी कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें जानमाल का नुकसान हुआ है। इसके बावजूद सड़क सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नागरिकों ने प्रशासन से उगली रोड की शीघ्र मरम्मत कराने और सड़क सुरक्षा के उचित उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *