गोरखपुर में फटा सिलेंडर:तीन धमाके के बाद दुकानों में लगी आग, मची अफरा तफरी

गोरखपुर में फटा सिलेंडर:तीन धमाके के बाद दुकानों में लगी आग, मची अफरा तफरी

गोरखपुर के असुरन पुलिस चौकी के सामने स्थित पप्पू की चाय-नाश्ते की दुकान में मंगलवार की सुबह सिलेंडर में आग लगने से जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के साथ एक के बाद एक तीन सिलेंडर फटने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।
घटना सुबह करीब 5:45 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान में अचानक सिलेंडर से गैस रिसाव के बाद आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तीन सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। घटना पुलिस चौकी के ठीक सामने होने से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कराया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में दुकानदार पप्पू झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
धमाके के कारण आसपास की दुकानों और क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। पुलिस ने आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *