स्वच्छता में नंबर-1 बनने के लिए महापौर का प्लान:इंदौर की सफाई पर सख्त मॉनिटरिंग; 9 एमआईसी सदस्यों को सौंपी 22 जोनों की जिम्मेदारी

स्वच्छता में नंबर-1 बनने के लिए महापौर का प्लान:इंदौर की सफाई पर सख्त मॉनिटरिंग; 9 एमआईसी सदस्यों को सौंपी 22 जोनों की जिम्मेदारी

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 में लगातार नंबर-1 का ताज बरकरार रखने के लिए मेगा प्लान तैयार किया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर के सभी 22 जोनों की जिम्मेदारी एमआईसी मेंबरों को सौंप दी है। महापौर ने निर्देश दिए हैं कि सर्वेक्षण पूरा होने तक एमआईसी मेंबर रोजाना अपने-अपने जोनों का दौरा करेंगे। वे क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर स्वच्छता कार्यों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की निगरानी करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि हर दिन फील्ड पर जाकर सफाई व्यवस्था, लोगों की सुविधाओं और विकास कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की जाएगी। साथ ही सभी एमआईसी मेंबरों को अपनी कार्रवाई का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर आगामी बैठकों में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक अधिक प्रभावी तरीके से पहुंचेगा। 22 जोनों की जिम्मेदारी, 9 एमआईसी मेंबर मैदान में

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *