10 सेकेंड में आई मौत, VIDEO:मुजफ्फरपुर में तीसरी बार दूल्हा बनने से पहले उठी अर्थी, बात करते-करते अचानक सड़क पर गिरा

10 सेकेंड में आई मौत, VIDEO:मुजफ्फरपुर में तीसरी बार दूल्हा बनने से पहले उठी अर्थी, बात करते-करते अचानक सड़क पर गिरा

मुजफ्फरपुर में एक शख्स की शादी से तीन दिन पहले मौत हो गई। उसने अपनी तीसरी शादी के लिए बैंड-बाजा बुक कर लिया था। गाड़ियों का साटा हो गया था। अपने लिए अलग से 11 हजार में एक लग्जरी कार बुक की थी। लेकिन इसी बीच अचानक उसकी मौत हो गई। बारात के बदले गांव से उसकी अर्थी निकली। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें शख्स किसी से बात करता दिखाई देता है, लेकिन देखते ही देखते वो जमीन पर गिरा और 10 सेकेंड के अंदर उसकी मौत हो गई। अब जानिए क्या है पूरा मामला… एक झटके में सब खत्म हो गया पूरा मामला कुढ़नी प्रखंड के केरमा गांव का है। रंजीत भगत (45) की हार्ट अटैक से मौत की आशंका है। इस घटना पूरे इलाके को झकझोर दिया है। जिस घर से आगामी बुधवार 13 मई को बारात निकलनी थी, वहां सोमवार को अंतिम यात्रा निकली। परिवार और ग्रामीणों के मुताबिक रंजीत भगत अपनी तीसरी शादी की तैयारियों में पूरी तरह जुटे हुए थे। उनकी शादी डेराचक गांव में तय हुई थी। घर में पिछले कई दिनों से गीत-मंगल, पूजा और शादी की रस्मों का माहौल था। बैंड-बाजा से लेकर लग्जरी कार तक की बुकिंग हो चुकी थी। लेकिन रविवार को एक पल में सबकुछ बदल गया। बताया गया कि रविवार को रंजीत भगत सत्यनारायण पूजा के लिए सामान खरीदने केरमा चौक पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द उठा। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वे जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें संभालने और बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में रंजीत किसी व्यक्ति से सामान्य बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन कुछ ही सेकंड बाद अचानक वे नीचे गिर जाते हैं। करीब 10 सेकंड के भीतर जिंदगी थम जाने का यह दृश्य जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं। दो शादियां टूटीं, तीसरी शादी से थी नई उम्मीद ग्रामीणों के अनुसार रंजीत भगत वैशाली जिले के एक निजी डिग्री कॉलेज में कार्यरत थे। उनकी पहली शादी समस्तीपुर जिले में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उनकी पत्नी को शिक्षिका की नौकरी मिल गई और बाद में वह अलग रहने लगी। इसके बाद उसने दूसरी जगह विवाह कर लिया। कुछ वर्षों बाद शुभचिंतकों की पहल पर उनकी दूसरी शादी वैशाली जिले के एक शिक्षित परिवार में हुई। लेकिन वह रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। दूसरी पत्नी ने भी उनके साथ रहने से इंकार कर दिया। इन घटनाओं के बाद रंजीत लंबे समय तक अकेले रहे। संयुक्त परिवार में रहने वाले रंजीत के दोनों भाइयों की शादी हो चुकी थी। परिवार में किसी चीज की कमी नहीं थी, लेकिन बढ़ती उम्र और संतान सुख की चाह ने उन्हें तीसरी शादी का फैसला लेने के लिए प्रेरित किया। परिजनों का कहना है कि इस शादी को लेकर वे बेहद उत्साहित थे और हर तैयारी खुद कर रहे थे। शादी की हर तैयारी पूरी, लेकिन नहीं निकल सकी बारात परिवार के मुताबिक रंजीत भगत ने शादी के लिए 42 हजार रुपए में बैंड-बाजा बुक किया था। दर्जनभर गाड़ियों की व्यवस्था की गई थी, जबकि दूल्हे की लग्जरी कार सजाने के लिए 11 हजार रुपए अलग से तय किए गए थे। घर में मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका था।
रंजीत के वृद्ध पिता ने रोते हुए बताया कि बेटा शादी को लेकर बहुत खुश था। उसने अपने हाथों से हर तैयारी पूरी की थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई मनोज कुमार के पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में गांव के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लड़की पक्ष में भी पसरा मातम मौत की खबर मिलते ही लड़की पक्ष में भी शोक की लहर दौड़ गई। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां भी मातम का माहौल है। ग्रामीण इस घटना को नियति का क्रूर मजाक बता रहे हैं। मुजफ्फरपुर में एक शख्स की शादी से तीन दिन पहले मौत हो गई। उसने अपनी तीसरी शादी के लिए बैंड-बाजा बुक कर लिया था। गाड़ियों का साटा हो गया था। अपने लिए अलग से 11 हजार में एक लग्जरी कार बुक की थी। लेकिन इसी बीच अचानक उसकी मौत हो गई। बारात के बदले गांव से उसकी अर्थी निकली। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें शख्स किसी से बात करता दिखाई देता है, लेकिन देखते ही देखते वो जमीन पर गिरा और 10 सेकेंड के अंदर उसकी मौत हो गई। अब जानिए क्या है पूरा मामला… एक झटके में सब खत्म हो गया पूरा मामला कुढ़नी प्रखंड के केरमा गांव का है। रंजीत भगत (45) की हार्ट अटैक से मौत की आशंका है। इस घटना पूरे इलाके को झकझोर दिया है। जिस घर से आगामी बुधवार 13 मई को बारात निकलनी थी, वहां सोमवार को अंतिम यात्रा निकली। परिवार और ग्रामीणों के मुताबिक रंजीत भगत अपनी तीसरी शादी की तैयारियों में पूरी तरह जुटे हुए थे। उनकी शादी डेराचक गांव में तय हुई थी। घर में पिछले कई दिनों से गीत-मंगल, पूजा और शादी की रस्मों का माहौल था। बैंड-बाजा से लेकर लग्जरी कार तक की बुकिंग हो चुकी थी। लेकिन रविवार को एक पल में सबकुछ बदल गया। बताया गया कि रविवार को रंजीत भगत सत्यनारायण पूजा के लिए सामान खरीदने केरमा चौक पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द उठा। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वे जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें संभालने और बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में रंजीत किसी व्यक्ति से सामान्य बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन कुछ ही सेकंड बाद अचानक वे नीचे गिर जाते हैं। करीब 10 सेकंड के भीतर जिंदगी थम जाने का यह दृश्य जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं। दो शादियां टूटीं, तीसरी शादी से थी नई उम्मीद ग्रामीणों के अनुसार रंजीत भगत वैशाली जिले के एक निजी डिग्री कॉलेज में कार्यरत थे। उनकी पहली शादी समस्तीपुर जिले में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उनकी पत्नी को शिक्षिका की नौकरी मिल गई और बाद में वह अलग रहने लगी। इसके बाद उसने दूसरी जगह विवाह कर लिया। कुछ वर्षों बाद शुभचिंतकों की पहल पर उनकी दूसरी शादी वैशाली जिले के एक शिक्षित परिवार में हुई। लेकिन वह रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। दूसरी पत्नी ने भी उनके साथ रहने से इंकार कर दिया। इन घटनाओं के बाद रंजीत लंबे समय तक अकेले रहे। संयुक्त परिवार में रहने वाले रंजीत के दोनों भाइयों की शादी हो चुकी थी। परिवार में किसी चीज की कमी नहीं थी, लेकिन बढ़ती उम्र और संतान सुख की चाह ने उन्हें तीसरी शादी का फैसला लेने के लिए प्रेरित किया। परिजनों का कहना है कि इस शादी को लेकर वे बेहद उत्साहित थे और हर तैयारी खुद कर रहे थे। शादी की हर तैयारी पूरी, लेकिन नहीं निकल सकी बारात परिवार के मुताबिक रंजीत भगत ने शादी के लिए 42 हजार रुपए में बैंड-बाजा बुक किया था। दर्जनभर गाड़ियों की व्यवस्था की गई थी, जबकि दूल्हे की लग्जरी कार सजाने के लिए 11 हजार रुपए अलग से तय किए गए थे। घर में मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका था।
रंजीत के वृद्ध पिता ने रोते हुए बताया कि बेटा शादी को लेकर बहुत खुश था। उसने अपने हाथों से हर तैयारी पूरी की थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई मनोज कुमार के पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में गांव के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लड़की पक्ष में भी पसरा मातम मौत की खबर मिलते ही लड़की पक्ष में भी शोक की लहर दौड़ गई। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां भी मातम का माहौल है। ग्रामीण इस घटना को नियति का क्रूर मजाक बता रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *