पंजाब में बारिश और ओलावृष्टि का चेतावनी:मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया, तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री नीचे, बठिंडा सबसे गर्म

पंजाब में बारिश और ओलावृष्टि का चेतावनी:मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया, तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री नीचे, बठिंडा सबसे गर्म

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। सुबह से ही मोहाली और चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में बारिश हुई है। तापमान में कल की तुलना में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जबकि यह सामान्य से करीब 2.9 डिग्री नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक आज 12 तारीख को पूरे राज्य में गरज-चमक के साथ आंधी आ सकती है।
तेज़ हवा चलेंगी, जिनकी रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा होगी। बारिश की भी संभावना है। इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंद्रह अप्रैल तक इसी तरह का मौसम रहेगा। सबसे अधिक तापमान 38.5 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। कई जिलों में बारिश रिकॉर्ड मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गत 24 घंटे में कई जगह बारिश हुई है। इसमें पठानकोट जिले में सबसे ज्यादा जगहों पर बारिश हुई, यहां 1 से 5 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई। इसमें फांगोटा (5 मिमी), मलिकपुर (3 मिमी), थेन डैम, रणजीत सागर डैम, मधोपुर, शाहपुर कंडी और KVK पठानकोट शामिल हैं। गुरदासपुर जिले में धारीवाल, तिब्बड़ी और गुरदासपुर शहर सहित कई जगहों पर 1 से 2 मिमी बारिश हुई। रूपनगर जिले में नंगल और भाखड़ा डैम क्षेत्र में 2-2 मिमी बारिश दर्ज हुई। होशियारपुर जिले में सलारन में 1 मिमी बारिश हुई। सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे पंजाब में 11 जिलों में 35 से 40 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया। इनमें चंडीगढ़ (36), लुधियाना (36.6), पटियाला (37.2), बठिंडा (38.5), फरीदकोट (37.5), फाजिल्का (37.7), फिरोजपुर (35.4), मोहाली (35), रूपनगर (35.4), श्री आनंदपुर साहिब (35.1) और आदमपुर-जालंधर (36) डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। अमृतसर में 33.2 डिग्री, पठानकोट में 33.1 डिग्री, गुरदासपुर में 32 डिग्री, बलोवाल सौंखड़ी (एसबीएस नगर) में 33 डिग्री, होशियारपुर में 34 डिग्री और नंगल में 34.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं सलेम टाबरी (लुधियाना) में 32.9 डिग्री और थीन डैम (पठानकोट) में 32.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। जबकि अमृतसर में 33.2 डिग्री, पठानकोट में 33.1 डिग्री, गुरदासपुर में 32 डिग्री, बलोवाल सौंखड़ी (एसबीएस नगर) में 33 डिग्री, होशियारपुर में 34 डिग्री और नंगल में 34.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं सलेम टाबरी (लुधियाना) में 32.9 डिग्री और थीन डैम (पठानकोट) में 32.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है। इस तरह की मौसम की स्थिति एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यह वायुमंडल के ऊपरी हिस्से में लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊँचाई पर फैला हुआ है। इसका असर एक लंबी पट्टी की तरह 54° पूर्व देशांतर के आसपास है और यह 30° उत्तर अक्षांश के उत्तर की तरफ स्थि अगले तीन दिन बारिश की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक मौसम बदला हुआ है। कई जिलों में तूफान चला है। अमृतसर सबसे आगे रहा है। यहां पर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली है। इसी तरह ट्राइसिटी की स्थिति रही है। अगले तीन दिन ऐसी स्थिति बनी रहेगी। कहीं पर बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। तापमान ट्राइसिटी 35 डिग्री या इसके नीचे आ सकता है।
13 से 15 मई तक कुछ ही जगहों पर बारिश हो सकती है। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। विभाग की सचेत एप पर अलर्ट भी लोगों को जारी किया जाएगा। ऐसे में लोग एप के साथ भी अलर्ट रह सकते हैं। आगे तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम 13 मई – नौ जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में आंधी चलने की संभावना है। जबकि इन जिलों के अलावा रूपनगर और मोहाली में बारिश की संभावना है। 14 मई – कुल 6 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला और जालंधर में बारिश की संभावना है। 15 मई – 5 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और कपूरथला में (आंधी और बारिश) की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *