पटना का बांकीपुर बस स्टैंड अब इतिहास बनने जा रहा है। यात्रियों की भीड़ और बसों की आवाजाही से गुलजार रहने वाला यह परिसर अब एक नई कहानी लिखने जा रहा है। गांधी मैदान के कारगिल चौक के पास स्थित 67 साल पुराने इस बस डिपो को तोड़कर एक फाइव स्टार होटल का निर्माण किया जाएगा। एक महीने के अंदर इस परिसर को खाली करने की तैयारी है। बांकीपुर बस स्टैंड का इतिहास पटना का बांकीपुर बस स्टैंड बिहार के परिवहन इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह डिपो दशकों तक पटना की परिवहन व्यवस्था की रीढ़ रहा है। इसकी शुरुआत साल 1959 में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की स्थापना के साथ हुई थी। यह डिपो दशकों तक पटना, आसपास के जिलों और विशेष रूप से लंबी दूरी की बसों के लिए प्रमुख केंद्र बना रहा। बस स्टैंड लगभग 3.5 एकड़ में फैला है। जेपी गंगा पथ के किनारे बनेगा नया बस स्टैंड ऐसी चर्चा है कि बांकीपुर बस स्टैंड शिफ्ट करने के लिए जेपी गंगा पथ किनारे 5 एकड़ में नया बस स्टैंड बनाया जाएगा। गंगा नदी के किनारे वाली सड़क के उत्तर में जगह चुना गया है। पिछले दिनों जमीन की नापी कर सीमांकन किया गया। BSRTC ने नए बस स्टैंड के लिए भूमि के औपचारिक आवंटन की मांग करते हुए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। जब तक आधिकारिक रूप से जमीन का आवंटन नहीं हो जाता तब तक बस संचालन का प्रबंधन कई स्थानों से किया जाएगा। सिटी बसों का परिचालन मल्टी मॉडल हब से किया जाएगा फिलहाल सिटी बसों का परिचालन मल्टी मॉडल हब और फुलवारीशरीफ स्थित डिपो से किया जाएगा। वहीं, बैरिया स्थित ISBT से अभी प्राइवेट बसों का परिचालन हो रहा है। वहां से भी कुछ जिलों की सरकारी बसों का परिचालन होना है। कुछ बसों को पहले से ही गंगा पथ के पास खड़ा किया जा रहा है और परिचालन समय के दौरान उन्हें कारगिल चौक पर लाया जा रहा है।
बस स्टैंड की जमीन पर ताज होटल बनेगा बांकीपुर बस स्टैंड की जमीन पर लग्जरी ताज होटल बनेगा। इसके लिए मार्च महीने में बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BSTDCL) और सारगा होटल प्राइवेट लिमिटेड के बीच MoU साइन हुआ था। यह समझौता सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत हुआ है। इस समझौते के मुताबिक द इंडियन होटल समूह द्वारा फाइव स्टार ताज होटल का निर्माण किया जाएगा। होटल निर्माण के लिए DPR तैयार हो गया है। 3D इमेज बनाई गई है। बस स्टैंड खाली होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद फाइनल पोजिशनिंग की जाएगी। किसी भी तरह के बदलाव होने पर फिर से स्ट्रक्टरिंग की जाएगी। एक बार जगह खाली होने के बाद, पटना नगर निगम से NOC के लिए अप्लाई किया जाएगा। फिर काम शुरू होगा।
पर्यटन को बढ़ावा देना है तो बढ़िया होटल बनाने होंगे: पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि, ‘बिहार में अगर पर्यटन को बढ़ावा देना है तो अच्छे होटल बनाने होंगे। फाइव स्टार होटल का निर्माण पटना सहित बिहार के अन्य जिलों में हो रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘पर्यटन बढ़ाने के लिए बढ़िया होटल की जरूरत होगी। कई जगह हम लोग लीज पर जमीन भी दे रहे हैं ताकि उसका जीर्णोद्धार किया जाए। होटल बनने से स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा।- केदार प्रसाद गुप्ता, पर्यटन मंत्री 5 स्टार होटल में होंगे 500 कमरे बांकीपुर बस स्टैंड की जमीन पर 500 कमरों वाला फाइव स्टार द ताज होटल बनेगा। पहले फेज में 350 कमरे और दूसरे फेज में 150 कमरों का निर्माण किया जाना है। पहले फेज का निर्माण 4 साल के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जनवरी 2030 तक इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बांकीपुर को 5 सितारा होटल के निर्माण के लिए बहुत उपयुक्त जगह मानी गयी है। इसके एक तरफ गंगा नदी और सामने गांधी मैदान है। इसके साथ ही सम्राट अशोक कन्वेंसन सेंटर के नजदीक होने से इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है। पटना का बांकीपुर बस स्टैंड अब इतिहास बनने जा रहा है। यात्रियों की भीड़ और बसों की आवाजाही से गुलजार रहने वाला यह परिसर अब एक नई कहानी लिखने जा रहा है। गांधी मैदान के कारगिल चौक के पास स्थित 67 साल पुराने इस बस डिपो को तोड़कर एक फाइव स्टार होटल का निर्माण किया जाएगा। एक महीने के अंदर इस परिसर को खाली करने की तैयारी है। बांकीपुर बस स्टैंड का इतिहास पटना का बांकीपुर बस स्टैंड बिहार के परिवहन इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह डिपो दशकों तक पटना की परिवहन व्यवस्था की रीढ़ रहा है। इसकी शुरुआत साल 1959 में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की स्थापना के साथ हुई थी। यह डिपो दशकों तक पटना, आसपास के जिलों और विशेष रूप से लंबी दूरी की बसों के लिए प्रमुख केंद्र बना रहा। बस स्टैंड लगभग 3.5 एकड़ में फैला है। जेपी गंगा पथ के किनारे बनेगा नया बस स्टैंड ऐसी चर्चा है कि बांकीपुर बस स्टैंड शिफ्ट करने के लिए जेपी गंगा पथ किनारे 5 एकड़ में नया बस स्टैंड बनाया जाएगा। गंगा नदी के किनारे वाली सड़क के उत्तर में जगह चुना गया है। पिछले दिनों जमीन की नापी कर सीमांकन किया गया। BSRTC ने नए बस स्टैंड के लिए भूमि के औपचारिक आवंटन की मांग करते हुए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। जब तक आधिकारिक रूप से जमीन का आवंटन नहीं हो जाता तब तक बस संचालन का प्रबंधन कई स्थानों से किया जाएगा। सिटी बसों का परिचालन मल्टी मॉडल हब से किया जाएगा फिलहाल सिटी बसों का परिचालन मल्टी मॉडल हब और फुलवारीशरीफ स्थित डिपो से किया जाएगा। वहीं, बैरिया स्थित ISBT से अभी प्राइवेट बसों का परिचालन हो रहा है। वहां से भी कुछ जिलों की सरकारी बसों का परिचालन होना है। कुछ बसों को पहले से ही गंगा पथ के पास खड़ा किया जा रहा है और परिचालन समय के दौरान उन्हें कारगिल चौक पर लाया जा रहा है।
बस स्टैंड की जमीन पर ताज होटल बनेगा बांकीपुर बस स्टैंड की जमीन पर लग्जरी ताज होटल बनेगा। इसके लिए मार्च महीने में बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BSTDCL) और सारगा होटल प्राइवेट लिमिटेड के बीच MoU साइन हुआ था। यह समझौता सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत हुआ है। इस समझौते के मुताबिक द इंडियन होटल समूह द्वारा फाइव स्टार ताज होटल का निर्माण किया जाएगा। होटल निर्माण के लिए DPR तैयार हो गया है। 3D इमेज बनाई गई है। बस स्टैंड खाली होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद फाइनल पोजिशनिंग की जाएगी। किसी भी तरह के बदलाव होने पर फिर से स्ट्रक्टरिंग की जाएगी। एक बार जगह खाली होने के बाद, पटना नगर निगम से NOC के लिए अप्लाई किया जाएगा। फिर काम शुरू होगा।
पर्यटन को बढ़ावा देना है तो बढ़िया होटल बनाने होंगे: पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि, ‘बिहार में अगर पर्यटन को बढ़ावा देना है तो अच्छे होटल बनाने होंगे। फाइव स्टार होटल का निर्माण पटना सहित बिहार के अन्य जिलों में हो रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘पर्यटन बढ़ाने के लिए बढ़िया होटल की जरूरत होगी। कई जगह हम लोग लीज पर जमीन भी दे रहे हैं ताकि उसका जीर्णोद्धार किया जाए। होटल बनने से स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा।- केदार प्रसाद गुप्ता, पर्यटन मंत्री 5 स्टार होटल में होंगे 500 कमरे बांकीपुर बस स्टैंड की जमीन पर 500 कमरों वाला फाइव स्टार द ताज होटल बनेगा। पहले फेज में 350 कमरे और दूसरे फेज में 150 कमरों का निर्माण किया जाना है। पहले फेज का निर्माण 4 साल के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जनवरी 2030 तक इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बांकीपुर को 5 सितारा होटल के निर्माण के लिए बहुत उपयुक्त जगह मानी गयी है। इसके एक तरफ गंगा नदी और सामने गांधी मैदान है। इसके साथ ही सम्राट अशोक कन्वेंसन सेंटर के नजदीक होने से इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है।


