लखीसराय के बाईपास आरओबी पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। पथ निर्माण विभाग की तकनीकी जांच में पुल के स्पेन में कई जगह दरारें मिलने के बाद जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। सोमवार से ट्रक, ट्रेलर, बस और हाइवा जैसे बड़े वाहनों का परिचालन अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 10 मई को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम और पटना की एक तकनीकी टीम ने पुल का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान पुल के कई हिस्सों में दरारें और संरचनात्मक कमजोरी पाई गई, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी। वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने एहतियातन भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। डीएम ने बताया कि बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है और उन्हें फिलहाल शहर के मार्ग से निकाला जाएगा। पुल की मरम्मत का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाकर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक संबंधी जानकारी दी जाएगी। इस बीच, मलिया-तेतरहाट पुल के निरीक्षण में भी पुल के पाया की नींव जर्जर पाई गई है। प्रशासन ने उसके मरम्मत कार्य को भी प्राथमिकता देने की बात कही है। लखीसराय बाईपास पुल से प्रतिदिन पटना, बेगूसराय, देवघर, मुंगेर और भागलपुर की ओर बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में पुल पर रोक लगने से वाहन मालिकों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। लखीसराय के बाईपास आरओबी पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। पथ निर्माण विभाग की तकनीकी जांच में पुल के स्पेन में कई जगह दरारें मिलने के बाद जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। सोमवार से ट्रक, ट्रेलर, बस और हाइवा जैसे बड़े वाहनों का परिचालन अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 10 मई को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम और पटना की एक तकनीकी टीम ने पुल का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान पुल के कई हिस्सों में दरारें और संरचनात्मक कमजोरी पाई गई, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी। वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने एहतियातन भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। डीएम ने बताया कि बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है और उन्हें फिलहाल शहर के मार्ग से निकाला जाएगा। पुल की मरम्मत का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाकर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक संबंधी जानकारी दी जाएगी। इस बीच, मलिया-तेतरहाट पुल के निरीक्षण में भी पुल के पाया की नींव जर्जर पाई गई है। प्रशासन ने उसके मरम्मत कार्य को भी प्राथमिकता देने की बात कही है। लखीसराय बाईपास पुल से प्रतिदिन पटना, बेगूसराय, देवघर, मुंगेर और भागलपुर की ओर बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में पुल पर रोक लगने से वाहन मालिकों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।


