सीकर SK हॉस्पिटल में सांझी रसोई का रिव्यू होगा:रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक में बोले कलेक्टर- हर स्कूल, कॉलेज में नशामुक्ति और CPR ट्रेनिंग का अभियान चलेगा

सीकर SK हॉस्पिटल में सांझी रसोई का रिव्यू होगा:रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक में बोले कलेक्टर- हर स्कूल, कॉलेज में नशामुक्ति और CPR ट्रेनिंग का अभियान चलेगा

सीकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि SK हॉस्पिटल में चल रही सांझी रसोई का रिव्यू किया जाएगा। सांझी रसोई में खाना खाने वालों की ऑनलाइन लिस्टिंग जरूरी है। थाली की रेट्स के लिए अन्य सब्सिडाइज रसोईयों की स्टडी की जाएगी। सभी पीजी, हॉस्टल्स, कोचिंग्स, स्कूलों और हॉस्पिटल्स के कैंपस को नशामुक्त करवाया जाएगा। कलेक्टर मोदी ने आज रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला स्तरीय बैठक में सदस्यों के साथ एजेंडा के सभी बिंदुओं पर चर्चा की। जिला स्तरीय बैठक का संचालन सोसाइटी उपाध्यक्ष राकेश लाटा ने किया। कलेक्टर मोदी ने कहा कि सीकर में रेहड़ी, ठेले, दुकानों और कैफे में नशे के उपयोग कड़ी कार्रवाई शुरू होगी। इसके अलावा कैंपस में नशा रोकने का काम संबंधित मािलकाें को करना होगा। इसके लिए हर सार्वजनिक, प्राइवेट कैंपस और इंस्टीट्यूट को खुद को नशामुक्त करने की घोषणा होगी, इसके बाद वहां नशा करने वालों पर कार्रवाई और जुर्माना लगेगा। कलेक्टर आशीष मोदी ने चिंता जताते हुए कहा कि सीकर में लोग हैलमेट कम लगाते हैं। पिछले दिनों सीकर-नीमकाथाना स्टेट हाईवे पर एक बाइक चालक की हैलमेट के अभाव में दर्दनाक मौत हो गई थी। सोसाइटी उपाध्यक्ष राकेश लाटा ने बताया कि लोगों की जान बचाने के लिए हैलमेट के प्रति जनजागरण और स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग्स में CPR ट्रेनिंग का एक अभियान शुरू करने की जरूरत है। सोसाइटी सदस्य रिटायर्ड ADM ईश्वर सिंह राठौड़ ने कहा कि सीकर को नशा मुक्त करने के लिए मेडिकल कॉलेज से एक अभियान की शुरूआत कर दी गई है। प्रशासन के सहयोग से नशामुक्ति के अभियान को हर स्कूल, कोचिंग और कॉलेज में चलाया जाएगा। बैठक में सीकर रेडक्रॉस सोसाइटी की स्मारिका प्रकाशित करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। बैठक में जिला साक्षरता अधिकारी चंद्रप्रकाश महर्षि, भामाशाह-समाजसेवी डॉ. वीके जैन, रिटायर्ड ASP वीरेंद्र मीणा, रिटायर्ड ASP सुरेश दानोदिया, योगेश जोशी समेत सभी सदस्यों ने सुझाव दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *