Ahmedabad news video: जोधपुर में मेडिकल गोडाउन में आग, दवाई -उपकरण खाक

Ahmedabad news video: जोधपुर में मेडिकल गोडाउन में आग, दवाई -उपकरण खाक

Ahmedabad news : शहर के जोधपुर इलाके में बीआरटीएस बस स्टैंड के पास सोमवार को एक मेडिकल एजेंसी के गोडाउन में अचानक आग लग गई। गोडाउन में दवाइयां और अन्य मेडिकल सामान रखा हुआ था।

आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होने की आशंका है, हालांकि जांच के बाद स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर विभाग की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। फायर फाइटरों ने चारों ओर से पानी का छिड़काव किया और आग फैलने से रोकी।

गोडाउन में रखी दवाइयां और उपकरण जल गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *