नारनौल में डीसी ने कलश उठा निकाली शोभायात्रा:धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, शिव स्तुति की रही गूंज, विधायक भी पहुंचे

नारनौल में डीसी ने कलश उठा निकाली शोभायात्रा:धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, शिव स्तुति की रही गूंज, विधायक भी पहुंचे

हरियाणा के नारनौल सहित जिला महेंद्रगढ़ में आज शिवमय और भक्ति के रंग में सराबोर रहा। नारनौल में आयोजित कार्यक्रम में डीसी अनुपमा अंजली कलश उठाकर महिलाओं के साथ कलश यात्रा में शामिल हुई। श्री सोमनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का भव्य आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आगाज गोपाल गौशाला स्थित श्री श्याम मंदिर से एक विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। मोडावाला मंदिर में हुआ जलाभिषेक उसके बाद मोडावाला मंदिर में जलाभिषेक हुआ। इस मौके पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस मौके पर लाइव टेलीकास्ट के जरिए सोमनाथ के तट से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को संदेश दिया। वहीं इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से संबोधित किया। डीसी ने किया नेतृत्व
सबसे पहले सुबह उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्वयं कलश उठाकर इस यात्रा का नेतृत्व किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे। शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई यह कलश यात्रा जब मोडावाला मंदिर पहुंची, तो समूचा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। लोगों ने देखी प्रदर्शनी
इस मौके पर लोगों ने सूचना, जनसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई विशेष प्रदर्शनी को देखा। इस प्रदर्शनी में सोमनाथ के ऋग्वैदिक काल से लेकर वर्तमान तक के एक हजार वर्षों के संघर्ष और पुनरुत्थान की जीवंत गाथा को दिखाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
कार्यक्रम के दौरान स्कूली और कॉलेज की सांस्कृतिक टीमों ने शिव तांडव और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ऐसा समां बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *