‘एजेंट ऑफ चेंज’ बने CM थलापति विजय, कीमत जान उड़ जाएंगे होश!

Vijay Chief Minister oath ceremony look: थलापति विजय ने जब तमिलनाडु के सीएम के रूप में शपथ ली, तो उनका नया रूप चर्चा का विषय बन गया। पारंपरिक सफेद वेश्ती-शर्ट के बजाय उन्होंने एक स्टाइलिश मैट-ब्लैक सूट पहना, जिसने उनके नए अंदाज और बदलते राजनीतिक दौर का संकेत दिया। ये खास लुक चेन्नई के डिजाइनर जफीर अहमद ने तैयार किया, जो ‘जफीर एंड शादाब’ ब्रांड के मालिक हैं और साउथ इंडियन सिनेमा के कई एक्ट्रेस के स्टाइल का हिस्सा रहे हैं।

इस कारण से विजय का ये क्लासिक ब्लैक लुक काफी चर्चा में रहा

जफीर के अनुसार, विजय ने अपने फिल्म ‘बीस्ट’ के रोल से प्रेरित एक सिल्हूट मांगा था, जिसमें विजय एक चतुर, फुर्तीले और खुफिया एजेंट की भूमिका में थे, जो एक्शन और एफिशिएंसी का प्रतीक था। इसी एस्थेटिक को शपथ ग्रहण के दौरान फॉर्मल पोशाक में तब्दील कर विजेता सीएम ने ये संदेश दिया कि वे बदलाव के समर्थन में हैं।

इतना ही नहीं, डिजाइनर ने बताया कि ब्लैक रंग का चयन जानबूझकर किया गया था क्योंकि ये रंग न केवल पावरफुल दिखता है बल्कि कैमरे और स्टेज पर भी कॉन्फिडेंस और प्रभुत्व दर्शाता है। ये रंग क्रीमी या हल्के रंगों से अलग हटकर विजय की जीत और उनकी नई भूमिका को बेहतरीन ढंग से पेश करता है, जिसके वजह से विजय का ये क्लासिक ब्लैक लुक काफी चर्चा में रहा।

सूट की असली किमत ऑफिशियली सामने नहीं आई है।

साथ ही, फैंस ने इसे “CM स्वैग”, “बीस्ट मोड” और “एजेंट ऑफ चेंज” जैसे नाम दिए। इस सूट के साथ विजय की मिनिमल स्टाइलिंग और सिग्नेचर अंदाज ने भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोरी। दरअसल, फैंस के बीच विजय के पूरे लुक को करोड़ो का बताया जा रहा, जिसे सुन कर फैंस काफी हैरान है लेकिन अभी तक विजय की सूट की असली किमत ऑफिशियली सामने नहीं आई है।

जफीर एंड शादाब ब्रांड पहले से ही साउथ इंडियन रॉयल्टी और बॉलीवुड के बेस्ट-ड्रेस्ड सेलेब्रिटीज में काफी फेमस है। बता दें, विजय के नए लुक ने तमिलनाडु की राजनीति में एक नया फैशन ट्रेंड सेट किया है, जो परंपरा और आधुनिकता के बीच अनोखा संतुलन पेश करता है। जफीर अहमद की कारीगरी और विजय की पर्सनल पसंद मिलकर इस लुक को खास बनाती है, जो भविष्य में भी चर्चा का विषय बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *