पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित पाटीपुल घाट पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घाट पर धोने के लिए खड़ी की गई एक कार अचानक लुढ़ककर गंगा नदी में समा गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार, वाहन मालिक सुबह-सुबह अपनी स्कॉर्पियो लेकर घाट पर पहुंचा था। वह घाट पर गाड़ी खड़ी करके साफ करने के लिए पानी डाल रहा था। इसी दौरान फिसलन की वजह से वाहन धीरे-धीरे घाट की ओर खिसकने लगा। मालिक ने अपने स्तर से गाड़ी को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। फिसलन के चलते कार गंगा नदी में लुढकती चली गई और देखते ही देखते गंगा नदी में डूब गई। किसी की हताहत होने की खबर नहीं गनीमत रही कि हादसे के समय गाड़ी के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस हादसे की बात घाट पर काफी भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने गाड़ी को निकालने के लिए अलग-अलग तरकीब लगना शुरू किया, लेकिन गाड़ी नहीं निकल पाई। सूचना मिलने पर दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। घाट किनारे मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया। NDRF-SDRF को दी गई सूचना घटना की जानकारी मिलने के मौके पर स्थानीय दीघा थाने की भी पुलिस पहुंची। पुलिस की ओर से भीड़ को नियंत्रण में किया गया। घाट किनारे खड़े लोगों को हटाया गया। फिलहाल, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को खबर की गई है। गाड़ी को निकालने का प्रयास जारी है। पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित पाटीपुल घाट पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घाट पर धोने के लिए खड़ी की गई एक कार अचानक लुढ़ककर गंगा नदी में समा गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार, वाहन मालिक सुबह-सुबह अपनी स्कॉर्पियो लेकर घाट पर पहुंचा था। वह घाट पर गाड़ी खड़ी करके साफ करने के लिए पानी डाल रहा था। इसी दौरान फिसलन की वजह से वाहन धीरे-धीरे घाट की ओर खिसकने लगा। मालिक ने अपने स्तर से गाड़ी को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। फिसलन के चलते कार गंगा नदी में लुढकती चली गई और देखते ही देखते गंगा नदी में डूब गई। किसी की हताहत होने की खबर नहीं गनीमत रही कि हादसे के समय गाड़ी के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस हादसे की बात घाट पर काफी भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने गाड़ी को निकालने के लिए अलग-अलग तरकीब लगना शुरू किया, लेकिन गाड़ी नहीं निकल पाई। सूचना मिलने पर दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। घाट किनारे मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया। NDRF-SDRF को दी गई सूचना घटना की जानकारी मिलने के मौके पर स्थानीय दीघा थाने की भी पुलिस पहुंची। पुलिस की ओर से भीड़ को नियंत्रण में किया गया। घाट किनारे खड़े लोगों को हटाया गया। फिलहाल, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को खबर की गई है। गाड़ी को निकालने का प्रयास जारी है।


