भोजपुर में रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, पति को हल्की चोटें आई हैं। मृतका की पहचान संदेश गांव निवासी देवेश कुमार प्रताप की पत्नी इंदू प्रताप(35) के तौर पर हुई है। घटना चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा मोड़ के पास की है। गुस्साए ग्रामीणों ने जलपुरा मोड़ के पास शव को सड़क के बीच रखकर जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश रौशन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। घर में मचा कोहराम मृतका के पिता अशोक कुमार पंडित ने बताया कि ससुराल से अपने पति के साथ मायके आ रही थी। कोलवर पहुंचने पर उसने फोन किया था, लेकिन घर पहुंचने से पहले सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। तीन बेटी अमृता श्री, आदया नारायण, आदित्यजी और एक पुत्र सच्चितानंद है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, पति को हल्की चोटें आई हैं। मृतका की पहचान संदेश गांव निवासी देवेश कुमार प्रताप की पत्नी इंदू प्रताप(35) के तौर पर हुई है। घटना चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा मोड़ के पास की है। गुस्साए ग्रामीणों ने जलपुरा मोड़ के पास शव को सड़क के बीच रखकर जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश रौशन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। घर में मचा कोहराम मृतका के पिता अशोक कुमार पंडित ने बताया कि ससुराल से अपने पति के साथ मायके आ रही थी। कोलवर पहुंचने पर उसने फोन किया था, लेकिन घर पहुंचने से पहले सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। तीन बेटी अमृता श्री, आदया नारायण, आदित्यजी और एक पुत्र सच्चितानंद है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।


