पंजाब इंडस्ट्री के सुपरस्टार एमी विर्क आज यानी की 11 मई को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। एमी विर्क एक गायक, अभिनेता और निर्माता हैं। अपने गानों और दमदार एक्टिंग के दम पर एमी विर्क ने लोगों का दिल जीत चुके हैं। वह पंजाब के टॉप सिंगर्स में शुमार हैं। लेकिन एक दौर ऐसा भी था, जब एमी विर्क म्यूजिक कंपनी का चपरासी भी उनके गाने सुनने के लिए तैयार नहीं होता था। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सिंगर एमी विर्क के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जन्म और परिवार
पंजाब के नाभा में 11 मई 1992 को एमी विर्क का जन्म हुआ था। उन्होंने पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी से बायोटेक्नोलॉजी में बीएससी किया और फिर साल 2009 में एमएससी की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने सिंगिंग के साथ अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा और न सिर्फ पंजाबी बल्कि हिंदी फिल्मों में भी अहम भूमिका निभाई।
म्यूजिक करियर
एमी विर्क के म्यूजिक करियर की बात करें, तो एक से एक हिट गाने दिए हैं। जिसमें जट्ट दा सहारा, यार अमली आदि शामिल हैं। सिंगर ने अब तक 47 एल्बम जारी किए हैं, जिनमें लेयर्स और सुफना आदि शामिल हैं। साल 2013 में एमी ने अपना पहला एल्बम ‘जट्टिज्म’ रिलीज किया था। यह एल्बम इतना ज्यादा पॉपुलर हुआ कि इसके लिए एमी को प्रतिष्ठित संगीत पुरस्कार मिला था। जट्टिज्म की सफलता के बाद एमी ने ‘टाइम बोलियां’, ‘जिंदाबाद यारियां’, ‘किस्मत’, ‘हाथ चुम्मे’, आदि शामिल है।
अभिनय करियर
साल 2015 में आई फिल्म ‘अंग्रेज’ से एमी विर्क ने अपने अभिनय की शुरूआत की थी। इस फिल्म के लिए एमी को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता का पुरस्कार मिला था। जिसके बाद अभिनेता की अन्य फिल्में ‘लौंग लाची’, ‘गद्दी जांदी ए चलांगां मर्दी’, ‘अरदास’ और ‘निक्का जैलदार’ आईं। इन फिल्मों से एमी विर्क को काफी पॉपुलैरिटी और प्यार मिला। पंजाबी फिल्मों में ‘अंग्रेज’ और ‘किस्मत’ आज तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में हैं। जोकि बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं। ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ फिल्म से एमी विर्क ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।


