खगड़िया में रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत:शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था, मौके पर गई जान

खगड़िया में रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत:शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था, मौके पर गई जान

खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़मोहनी ढाला एनएच-31 पर रविवार देर रात एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक अमरेश कुमार की मौत हो गई। मृतक गोगरी थाना क्षेत्र के गौछारी नवटोलिया गांव निवासी मंटू सिंह के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, अमरेश कुमार पनसलवा गांव स्थित अपने ननिहाल से एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। गढ़मोहनी चौक के समीप एनएच-31 पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल महेशखूंट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। चालक घटना के बाद वाहन सहित फरार हो गया महेशखूंट थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि अज्ञात हाइवा चालक घटना के बाद वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़मोहनी ढाला एनएच-31 पर रविवार देर रात एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक अमरेश कुमार की मौत हो गई। मृतक गोगरी थाना क्षेत्र के गौछारी नवटोलिया गांव निवासी मंटू सिंह के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, अमरेश कुमार पनसलवा गांव स्थित अपने ननिहाल से एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। गढ़मोहनी चौक के समीप एनएच-31 पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल महेशखूंट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। चालक घटना के बाद वाहन सहित फरार हो गया महेशखूंट थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि अज्ञात हाइवा चालक घटना के बाद वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *