Telugu Actor Bharath Kanth Dies In Road Accident: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से सोमवार सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई। अभिनेता भरत कांत का एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में उनके साथ मशहूर सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक की भी जान चली गई। दोनों कलाकारों की मौत की खबर सामने आते ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
हैदराबाद में हुआ हादसा (Telugu Actor Bharath Kanth Dies In Road Accident)
बताया जा रहा है कि ये हादसा हैदराबाद आउटर रिंग रोड पर हुआ। देर रात भरत कांत अपनी कार में सफर कर रहे थे। उनके साथ जी साई त्रिलोक भी मौजूद थे। इसी दौरान उनकी कार की तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला सड़क दुर्घटना का माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
कार और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत (Telugu Actor Bharath Kanth Dies In Road Accident)
जानकारी के मुताबिक हादसा हैदराबाद के आदिबतला पुलिस थाना क्षेत्र में आउटर रिंग रोड के एग्जिट नंबर 12 के पास हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार और ट्रक के बीच टक्कर कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना की असली वजह सामने आ सके।
भरत कांत तेलुगु इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थे। उन्होंने अपने अभिनय से कम समय में दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय शैली को फैंस काफी पसंद करते थे। वहीं जी साई त्रिलोक भी सिनेमैटोग्राफी की दुनिया में बड़ा नाम माने जाते थे। उन्होंने कई फिल्मों में अपने कैमरा वर्क से दर्शकों को प्रभावित किया था।
इंडस्ट्री में पसरा सन्नाटा
दोनों कलाकारों के अचानक निधन से इंडस्ट्री में सन्नाटा पसरा हुआ है। सोशल मीडिया पर फैंस और कई सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फैंस का कहना है कि तेलुगु सिनेमा ने दो प्रतिभाशाली कलाकारों को हमेशा के लिए खो दिया।
भरत कांत और जी साई त्रिलोक के निधन की खबर ने उनके चाहने वालों को गहरा सदमा दिया है। किसी ने नहीं सोचा था कि फिल्मी दुनिया के ये दो चेहरे इस तरह अचानक दुनिया को अलविदा कह देंगे।


