आजमगढ़ में फर्जी शिक्षक के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा:फर्जी डॉक्यूमेंट के सहारे नौकरी करने का आरोप

आजमगढ़ में फर्जी शिक्षक के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा:फर्जी डॉक्यूमेंट के सहारे नौकरी करने का आरोप

आजमगढ़ में खंड शिक्षा अधिकारी मार्टिनगंज की तहरीर पर कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक राजकुमार गौतम के विरोध मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार सिंह के आदेश जिसमें की शिक्षक की नियुक्ति के समय जो भी डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किए गए थे वह सब जांच में फर्जी पाए गए। ऐसे में जांच के बाद नियुक्ति तिथि से नियुक्ति निरस्त कर दी जाएगी। इस मामले में मऊ के रहने वाले जयप्रकाश द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र प्रेषित किया गया था जिसमें आरोप लगाया था कि राजकुमार गौतम फर्जी डॉक्यूमेंट के सहारे नौकरी कर रहे हैं जिसके बाद प्रमाण पत्र की जांच कराई गई जिले के डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने खंड शिक्षा अधिकारी मार्टिनगंज को जांच अधिकारी नामित करते हुए 15 दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी। जांच में हुआ खुलासा
खंड शिक्षा अधिकारी मार्टिनगंज की जांच में आवास सामने आए कि राजकुमार गौतम की शिक्षक पात्रता परीक्षा 2013 में जो अनुक्रमांक प्राप्त हुआ है वह आमंत्रित ही नहीं है। इसके बाद 7 दिन के अंदर कार्यालय में उपलब्ध होकर जवाब मांगा गया था। 26 नवंबर 2025 को जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी राजू पाठक ने राजकुमार गौतम की नियुक्ति नियुक्ति तिथि सुनने घोषित करते हुए सेवा समाप्त करने के लिए पत्र जारी किया था। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा जिले के बरदह थाने में दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *