लखनऊ में गायत्री परिवार की DIYA टीम की बैठक:आगामी सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रमों पर चर्चा

लखनऊ में गायत्री परिवार की DIYA टीम की बैठक:आगामी सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रमों पर चर्चा

लखनऊ के विकास नगर में गायत्री परिवार लखनऊ जिला समन्वयक के आवास पर रविवार को DIYA टीम की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रमों को लेकर सकारात्मक चर्चा की गई। युवाओं में संस्कार और समाज सेवा की भावना जगाने के उद्देश्य से कई योजनाओं पर सहमति बनी। बैठक में तय किया गया कि आगामी 17 मई, रविवार को युवा टीम जिला समन्वयक के मार्गदर्शन में लखनऊ के आसपास के गाँवों में जाएगी। वहां दीवारों पर प्रेरणादायक सद्वाक्य लिखे जाएंगे, ताकि लोगों में अच्छे विचारों का प्रसार हो सके। इसके साथ ही गाँव के युवाओं को ‘डिवाइन वर्कशॉप’ के माध्यम से विचार क्रांति अभियान से जोड़ने की भी योजना बनाई गई। युवाओं को नैतिक मूल्यों से जोड़ना बेहद जरूरी इस दौरान जिला समन्वयक अतुल सिंह ने कहा कि आज के समय में युवाओं को सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों से जोड़ना बेहद जरूरी है। गायत्री परिवार लगातार समाज में जागरूकता, संस्कार और सेवा के कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों में जाकर सीधे युवाओं से संवाद करने से उनमें नई ऊर्जा और जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी। विचार बदलेंगे तो समाज बदलेगा अतुल सिंह ने बताया कि दीवार लेखन केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह समाज में अच्छे विचारों का संदेश देने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि ‘विचार बदलेंगे तो समाज बदलेगा’ के उद्देश्य के साथ यह अभियान आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में मौजूद युवाओं ने भी अभियान को लेकर उत्साह दिखाया और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाजहित में निरंतर कार्य करने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का संकल्प दोहराया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *