गयाजी के केंदुई स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में आज एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में Zepto Limited कंपनी की ओर से युवाओं की भर्ती की जाएगी। रोजगार शिविर सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। Zepto Limited की ओर से वेयरहाउस एसोसिएट के कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 20 हजार रुपए सीटीसी वेतन मिलेगा। ‘शिविर में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं’ कंपनी की ओर से नियुक्तियां हैदराबाद, पुणे, चेन्नई और दिल्ली-एनसीआर जैसे शहरों में की जाएंगी। नियोजनालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस शिविर में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर शिविर स्थल पर पहुंचना होगा। ‘अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा’ जिला जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से की जाएगी। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। युवाओं को दलालों और फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। गयाजी के केंदुई स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में आज एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में Zepto Limited कंपनी की ओर से युवाओं की भर्ती की जाएगी। रोजगार शिविर सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। Zepto Limited की ओर से वेयरहाउस एसोसिएट के कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 20 हजार रुपए सीटीसी वेतन मिलेगा। ‘शिविर में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं’ कंपनी की ओर से नियुक्तियां हैदराबाद, पुणे, चेन्नई और दिल्ली-एनसीआर जैसे शहरों में की जाएंगी। नियोजनालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस शिविर में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर शिविर स्थल पर पहुंचना होगा। ‘अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा’ जिला जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से की जाएगी। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। युवाओं को दलालों और फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।


