तीन बेटियों के जन्म पर महिला से मारपीट, हत्या का प्रयास

तीन बेटियों के जन्म पर महिला से मारपीट, हत्या का प्रयास

भास्कर न्यूज | विभूतिपुर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की रात एक घायल विवाहिता को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। महिला के मायके वालों ने उसके पति पर मारपीट एवं आग लगाकर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। घायल महिला की पहचान महिषी पंचायत वार्ड दो रुपौली खुर्द निवासी जैतून खातून की पुत्री जलिना खातून के रूप में हुई है। उसकी मां जैतून खातून ने बताया कि पुत्री की शादी समस्तीपुर जिले के रहमदपुर चकनूर निवासी इसराइल के पुत्र मोहम्मद जियाउल के साथ हुई थी। शादी के बाद तीन पुत्रियों का जन्म हुआ। आरोप है कि पुत्र नहीं होने को लेकर उसकी पुत्री के साथ लगातार मारपीट की जाती थी। परिजनों का आरोप है कि शनिवार को भी पति द्वारा मारपीट की गई तथा शरीर में आग लगाने का प्रयास किया गया, जिसमें महिला का पैर झुलस गया। किसी तरह जान बचाकर महिला वहां से निकली और मायके वालों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर उसकी मां अन्य परिजनों के साथ पहुंची और घायल अवस्था में उसे अपने घर लाई। बाद में शनिवार की रात विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक केशव आनंद एवं त्रिपुरारी द्वारा उसका इलाज किया गया। भास्कर न्यूज | विभूतिपुर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की रात एक घायल विवाहिता को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। महिला के मायके वालों ने उसके पति पर मारपीट एवं आग लगाकर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। घायल महिला की पहचान महिषी पंचायत वार्ड दो रुपौली खुर्द निवासी जैतून खातून की पुत्री जलिना खातून के रूप में हुई है। उसकी मां जैतून खातून ने बताया कि पुत्री की शादी समस्तीपुर जिले के रहमदपुर चकनूर निवासी इसराइल के पुत्र मोहम्मद जियाउल के साथ हुई थी। शादी के बाद तीन पुत्रियों का जन्म हुआ। आरोप है कि पुत्र नहीं होने को लेकर उसकी पुत्री के साथ लगातार मारपीट की जाती थी। परिजनों का आरोप है कि शनिवार को भी पति द्वारा मारपीट की गई तथा शरीर में आग लगाने का प्रयास किया गया, जिसमें महिला का पैर झुलस गया। किसी तरह जान बचाकर महिला वहां से निकली और मायके वालों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर उसकी मां अन्य परिजनों के साथ पहुंची और घायल अवस्था में उसे अपने घर लाई। बाद में शनिवार की रात विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक केशव आनंद एवं त्रिपुरारी द्वारा उसका इलाज किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *