भास्कर न्यूज| बांका पीबीएस कॉलेज के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां मिक्चर वाहन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। रविवार की सुबह अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार माराटिकर गांव निवासी रामकिशोर का पुत्र शिव कुमार मजदूरी का कार्य करता है। सड़क ढलाई कार्य समाप्त होने के बाद वह मिक्चर वाहन पर बैठकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह वाहन से नीचे गिर गया। बताया जाता है कि गिरते ही मिक्चर वाहन का पहिया उसके शरीर पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया। भास्कर न्यूज| बांका पीबीएस कॉलेज के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां मिक्चर वाहन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। रविवार की सुबह अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार माराटिकर गांव निवासी रामकिशोर का पुत्र शिव कुमार मजदूरी का कार्य करता है। सड़क ढलाई कार्य समाप्त होने के बाद वह मिक्चर वाहन पर बैठकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह वाहन से नीचे गिर गया। बताया जाता है कि गिरते ही मिक्चर वाहन का पहिया उसके शरीर पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया।


