सीकर‌ में माधव स्कूल को दोबारा शुरु करने की मांग:PCC चीफ डोटासरा बोले- जनसमर्थन जुटाएंगे और कानूनी पहलू समझेंगे, कई संगठन हुए शामिल

सीकर‌ में माधव स्कूल को दोबारा शुरु करने की मांग:PCC चीफ डोटासरा बोले- जनसमर्थन जुटाएंगे और कानूनी पहलू समझेंगे, कई संगठन हुए शामिल

सीकर में सर माधव स्कूल को दोबारा शुरू करने की मांग की जा रही है। माधव स्कूल की बिल्डिंग को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मूल हक में कल्याण धाम मंदिर को सौंप दिया गया है। अब कई जनप्रतिनिधि और संगठन माधव स्कूल को उसी बिल्डिंग में दोबारा बहाल करने की मांग कर रहे हैं। आज इसको लेकर सर माधव स्कूल बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति की एक बैठक हुई। बैठक में माधव स्कूल बचाने के लिए जल्द ही आंदोलन की रणनीति तैयार करने पर विचार किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कानूनी डॉक्यूमेंट्स के साथ माधव स्कूल की बहाली के लिए आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि इस पूरे मामले के कानूनी पहलू समझने होंगे। जनसमर्थन जुटाना और दिखाना पड़ेगा। सत्तापक्ष के लोगों को पूरी बात समझाकर उनका सहयोग लेना पड़ेगा। ये पॉलिटिकल पार्टियों की नहीं एक व्यक्ति के खिलाफ सामूहिक सोच की लड़ाई है। एक व्यक्ति सार्वजनिक शिक्षा को हड़पना चाहता है, उसे रोकने के लिए कोर्ट के आदेशों को रिव्यू करने की जरुरत है। पूर्व विधायक पेमाराम ने कहा कि स्कूल से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं है। सीकर की सर्व माधव स्कूल में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अफसर तैयार हुए हैं, ऐसे में इस विरासत को बचाने की जरूरत है। सभा संयोजक SFI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष जाखड़ ने कहा कि कोई भी मंदिर शिक्षा के मंदिर से बड़ा नहीं हो सकता। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन किया जाएगा। संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर हुई सभा को राजपूत सभा, कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, कांग्रेस, RLP, आम आदमी पार्टी, अखिल भारतीय किसान सभा, SFI, DYFI, किसान सभा (टिकैत), तेजा सेना, करणी सेना, जाट महासभा, व्यापार मंडल, कबड्डी संघ, शिक्षक संघ (शेखावत), शिक्षक संघ (अंबेडकर), अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ समेत क ई संगठनों के‌ प्रतिनिधियों ने संबोधित किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *