बालाघाट जिले की लालबर्रा पुलिस ने गौतस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए 48 गौवंश और 6 पिकअप वाहन जब्त किए हैं। कार्रवाई रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मिली सूचना के बाद की गई। वाहन छोड़कर फरार हुए चालक
पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों को पकड़ा। मौके से 27 गौवंश वाहनों में भरे मिले, जबकि 21 गौवंश आसपास बंधे हुए पाए गए। कार्रवाई के दौरान चालक और अन्य आरोपी फरार हो गए। महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे मवेशी
थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिली थी कि गौवंश को महाराष्ट्र के कत्लखानों की ओर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने गौवंश प्रतिषेध अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वाहन मालिकों की होगी पहचान
पुलिस के अनुसार जब्त वाहनों के नंबर के आधार पर वाहन मालिकों और चालकों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच जारी है। संगठित गिरोह पर आरोप
लालबर्रा निवासी विनित कुमार संचेती ने कहा कि जिले में गौतस्करी संगठित तरीके से हो रही है। उन्होंने मुख्य सरगनाओं पर कार्रवाई की मांग की और कहा कि छोटे आरोपियों की गिरफ्तारी से समस्या खत्म नहीं होगी।


