बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:16 IPS-12 IAS का ट्रांसफर, प्रियंका गांधी पर भड़के पप्पू यादव; टुकड़ों में मिली 2 लाश, दोनों के सिर गायब

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:16 IPS-12 IAS का ट्रांसफर, प्रियंका गांधी पर भड़के पप्पू यादव; टुकड़ों में मिली 2 लाश, दोनों के सिर गायब

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। सम्राट सरकार ने रविवार को 16 सीनियर IPS और 12 IAS का तबादला किया। विकास वैभव को फील्ड में भेजे गए हैं। अब वो मगध रेंज के IG होंगे। वहीं, नैयर हसनैन को EOU से हटाया गया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. सम्राट सरकार का फेरबदल, 16 IPS-12 IAS ट्रांसफर सम्राट सरकार ने रविवार को 16 सीनियर IPS और 12 IAS का तबादला किया। विकास वैभव को फील्ड में भेजे गए हैं। अब वो मगध रेंज के IG होंगे। वहीं, नैयर हसनैन को EOU से हटाकर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। EOU की जिम्मेदारी अमित जैन को दी गई है। पूरी खबर पढ़ें 2. TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन TRE-4 अभ्यर्थियों पर पुलिस की लाठीचार्ज को लेकर पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया। पटना के GPO गोलंबर के पास शाम करीब 4:30 बजे सभी छात्र संगठन जुटे और TRE-4 कैंडिडेट्स के लिए आवाज बुलंद किया। इस दौरान सम्राट सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ की मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। पूरी खबर पढ़ें 3. प्रियंका गांधी पर भड़के सांसद पप्पू यादव पूर्णिया सांसद पप्पू यादव रविवार को सोशल मीडिया पर लाइव आकर विपक्ष पर बरस पड़े। उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान पप्पू यादव कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर भी भड़के और कहा, ‘मैं बिहार में कांग्रेस समर्थित हूं, लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी मुझे कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई।’ पूरी खबर पढ़ें 4. क्या बिहार में डिप्टी CM का पद खत्म हो गया! अगर कहा जाए कि बिहार में डिप्टी सीएम का पद खत्म हो गया है। प्रदेश में सिर्फ मुख्यमंत्री हैं और मंत्री हैं तो शायद आप चौक जाएंगे। ये हम नहीं सरकारी दस्तावेज बता रहे हैं कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री और बाकी 34 मंत्री हैं। डिप्टी सीएम का दर्जा किसी के पास नहीं है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या भाजपा की सरकार ने जदयू के दोनों उप मुख्यमंत्री से उनका पद छीन लिया है। पूरी खबर पढ़ें 5. पिता नीतीश कुमार की तरह MLC बनेंगे निशांत बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री बने निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार की तरह विधान परिषद जा सकते हैं। निशांत ने 8 मार्च को जदयू जॉइन की थी। 7 मई को उन्हें सम्राट सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा RLM नेता और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का भी विधान परिषद जाना तय माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 6. पटना समेत 9 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट बिहार में प्री-मानसून एक्टिव है। इस वजह से कई जिलों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। किशनगंज में रविवार सुबह तेज बारिश हुई। वहीं, मधुबनी समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 9 जिलों के रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 7. ‘धर्म बदलो, बुर्का पहनो, बीफ खाओ..वरना काट देंगे’ मुजफ्फरपुर में एक महिला पर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन, प्रतिबंधित मांस खाने और बुर्का पहनने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा मिल्की टोला में दूसरे धर्म के युवक से शादी करने वाली एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. दावा-मुजफ्फरपुर विधायक ने घर में घुसकर की मारपीट मुजफ्फरपुर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है। नगर विधायक रंजन कुमार के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा और सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ये BJP का मुजफ्फरपुर का विधायक है। पूरी खबर पढ़ें 9. सुल्तानगंज नगर परिषद के चैयरमैन का अंतिम संस्कार भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद के चेयरमैन राजकुमार गुड्डू की 12 दिनों तक चले इलाज के बाद शनिवार को पटना में मौत हो गई। रविवार सुबह हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार अजगैबीनाथ गंगा घाट पर किया गया। 12 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। घाट पर एकटक अपने पिता को निहारता रहा। पूरी खबर पढ़ें 10. कैमूर में टुकड़ों में मिली 2 लाश, दोनों के सिर गायब कैमूर में रविवार को दुर्गावती नदी के किनारे टुकड़ों में दो शव मिले हैं। दोनों शव लावारिस बैग में क्षत-विक्षत हालत में बरामद किए गए हैं। एक बैग खाली था, जबकि दूसरे में कटे हुए हाथ-पैर थे। आशंका है कि पुल से दोनों बैग को नीचे फेंका गया है, जिससे एक बैग में भरे गए शव के टुकड़े नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि लाश एक बच्चे और एक युवक की है। पूरी खबर पढ़ें 11. पटना मेट्रो का पहला इंटरचेंज स्टेशन अगस्त में होगा शुरू पटना मेट्रो जल्द ही शहर के पांच स्टेशनों पर दौड़ती नजर आएगी। CMRS (कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी) के निरीक्षण के बाद अब सिर्फ अंतिम हरी झंडी का इंतजार है। इसी बीच खेमनीचक और मलाही पकड़ी के बीच बनने वाला पटना मेट्रो का पहला इंटरचेंज स्टेशन तेजी से तैयार किया जा रहा है। हालांकि, शुरुआती संचालन के दौरान यहां मेट्रो का ठहराव नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें 12. दरोगा पर शराब पीकर कार्रवाई करने का आरोप भोजपुर के सलेमपुर बाजार स्थित एक मिठाई दुकान में सिविल ड्रेस में की गई पुलिस छापेमारी अब विवादों में घिर गई है। छापेमारी के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सामने आया है। छापेमारी करने पहुंचे दरोगा अभिषेक कुमार पर कुछ स्थानीय लोग शराब पीकर कार्रवाई करने का आरोप लगा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 13. पिता को मारी गोली, बेटी ने 7 साल बाद दिलाया इंसाफ बेगूसराय के रघुनाथपुर की रहने वाली 14 साल की दीपिका की गवाही पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-11 (ADJ) मनोज कुमार की कोर्ट ने 6 मई को मुख्य आरोपी प्रकाश राय को उम्रकैद की सजा सुनाई। केस में अन्य आरोपियों की संलिप्तता नहीं पाए जाने के बाद वे सजा से बच गए। कोर्ट ने प्रकाश राय को 5 मई को मामले में दोषी करार दिया था। पूरी खबर पढ़ें
अब वो खबर जो हटकर है 14. वॉक पर निकले शिक्षक पर छात्र ने किया लाठी से हमला रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड अंतर्गत छितराताढ गांव में रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शिक्षक पर गांव के ही युवक द्वारा लाठी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चेनारी में भर्ती कराया गया। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. कल उत्तर बिहार के 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट बिहार के 18 जिलों में कल यानि सोमवार को भी बारिश को लेकर के यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। सम्राट सरकार ने रविवार को 16 सीनियर IPS और 12 IAS का तबादला किया। विकास वैभव को फील्ड में भेजे गए हैं। अब वो मगध रेंज के IG होंगे। वहीं, नैयर हसनैन को EOU से हटाया गया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. सम्राट सरकार का फेरबदल, 16 IPS-12 IAS ट्रांसफर सम्राट सरकार ने रविवार को 16 सीनियर IPS और 12 IAS का तबादला किया। विकास वैभव को फील्ड में भेजे गए हैं। अब वो मगध रेंज के IG होंगे। वहीं, नैयर हसनैन को EOU से हटाकर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। EOU की जिम्मेदारी अमित जैन को दी गई है। पूरी खबर पढ़ें 2. TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन TRE-4 अभ्यर्थियों पर पुलिस की लाठीचार्ज को लेकर पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया। पटना के GPO गोलंबर के पास शाम करीब 4:30 बजे सभी छात्र संगठन जुटे और TRE-4 कैंडिडेट्स के लिए आवाज बुलंद किया। इस दौरान सम्राट सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ की मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। पूरी खबर पढ़ें 3. प्रियंका गांधी पर भड़के सांसद पप्पू यादव पूर्णिया सांसद पप्पू यादव रविवार को सोशल मीडिया पर लाइव आकर विपक्ष पर बरस पड़े। उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान पप्पू यादव कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर भी भड़के और कहा, ‘मैं बिहार में कांग्रेस समर्थित हूं, लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी मुझे कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई।’ पूरी खबर पढ़ें 4. क्या बिहार में डिप्टी CM का पद खत्म हो गया! अगर कहा जाए कि बिहार में डिप्टी सीएम का पद खत्म हो गया है। प्रदेश में सिर्फ मुख्यमंत्री हैं और मंत्री हैं तो शायद आप चौक जाएंगे। ये हम नहीं सरकारी दस्तावेज बता रहे हैं कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री और बाकी 34 मंत्री हैं। डिप्टी सीएम का दर्जा किसी के पास नहीं है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या भाजपा की सरकार ने जदयू के दोनों उप मुख्यमंत्री से उनका पद छीन लिया है। पूरी खबर पढ़ें 5. पिता नीतीश कुमार की तरह MLC बनेंगे निशांत बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री बने निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार की तरह विधान परिषद जा सकते हैं। निशांत ने 8 मार्च को जदयू जॉइन की थी। 7 मई को उन्हें सम्राट सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा RLM नेता और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का भी विधान परिषद जाना तय माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 6. पटना समेत 9 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट बिहार में प्री-मानसून एक्टिव है। इस वजह से कई जिलों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। किशनगंज में रविवार सुबह तेज बारिश हुई। वहीं, मधुबनी समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 9 जिलों के रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 7. ‘धर्म बदलो, बुर्का पहनो, बीफ खाओ..वरना काट देंगे’ मुजफ्फरपुर में एक महिला पर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन, प्रतिबंधित मांस खाने और बुर्का पहनने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा मिल्की टोला में दूसरे धर्म के युवक से शादी करने वाली एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. दावा-मुजफ्फरपुर विधायक ने घर में घुसकर की मारपीट मुजफ्फरपुर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है। नगर विधायक रंजन कुमार के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा और सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ये BJP का मुजफ्फरपुर का विधायक है। पूरी खबर पढ़ें 9. सुल्तानगंज नगर परिषद के चैयरमैन का अंतिम संस्कार भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद के चेयरमैन राजकुमार गुड्डू की 12 दिनों तक चले इलाज के बाद शनिवार को पटना में मौत हो गई। रविवार सुबह हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार अजगैबीनाथ गंगा घाट पर किया गया। 12 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। घाट पर एकटक अपने पिता को निहारता रहा। पूरी खबर पढ़ें 10. कैमूर में टुकड़ों में मिली 2 लाश, दोनों के सिर गायब कैमूर में रविवार को दुर्गावती नदी के किनारे टुकड़ों में दो शव मिले हैं। दोनों शव लावारिस बैग में क्षत-विक्षत हालत में बरामद किए गए हैं। एक बैग खाली था, जबकि दूसरे में कटे हुए हाथ-पैर थे। आशंका है कि पुल से दोनों बैग को नीचे फेंका गया है, जिससे एक बैग में भरे गए शव के टुकड़े नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि लाश एक बच्चे और एक युवक की है। पूरी खबर पढ़ें 11. पटना मेट्रो का पहला इंटरचेंज स्टेशन अगस्त में होगा शुरू पटना मेट्रो जल्द ही शहर के पांच स्टेशनों पर दौड़ती नजर आएगी। CMRS (कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी) के निरीक्षण के बाद अब सिर्फ अंतिम हरी झंडी का इंतजार है। इसी बीच खेमनीचक और मलाही पकड़ी के बीच बनने वाला पटना मेट्रो का पहला इंटरचेंज स्टेशन तेजी से तैयार किया जा रहा है। हालांकि, शुरुआती संचालन के दौरान यहां मेट्रो का ठहराव नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें 12. दरोगा पर शराब पीकर कार्रवाई करने का आरोप भोजपुर के सलेमपुर बाजार स्थित एक मिठाई दुकान में सिविल ड्रेस में की गई पुलिस छापेमारी अब विवादों में घिर गई है। छापेमारी के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सामने आया है। छापेमारी करने पहुंचे दरोगा अभिषेक कुमार पर कुछ स्थानीय लोग शराब पीकर कार्रवाई करने का आरोप लगा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 13. पिता को मारी गोली, बेटी ने 7 साल बाद दिलाया इंसाफ बेगूसराय के रघुनाथपुर की रहने वाली 14 साल की दीपिका की गवाही पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-11 (ADJ) मनोज कुमार की कोर्ट ने 6 मई को मुख्य आरोपी प्रकाश राय को उम्रकैद की सजा सुनाई। केस में अन्य आरोपियों की संलिप्तता नहीं पाए जाने के बाद वे सजा से बच गए। कोर्ट ने प्रकाश राय को 5 मई को मामले में दोषी करार दिया था। पूरी खबर पढ़ें
अब वो खबर जो हटकर है 14. वॉक पर निकले शिक्षक पर छात्र ने किया लाठी से हमला रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड अंतर्गत छितराताढ गांव में रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शिक्षक पर गांव के ही युवक द्वारा लाठी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चेनारी में भर्ती कराया गया। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. कल उत्तर बिहार के 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट बिहार के 18 जिलों में कल यानि सोमवार को भी बारिश को लेकर के यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *