SA Chandrasekhar On Vijay CM Victory: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की पार्टी TVK की ऐतिहासिक जीत के बाद उनके पिता और मशहूर फिल्ममेकर एस.ए. चंद्रशेखर बहुत भावुक हो गए। विअज्य के पिता ने अपने संघर्ष के दिनों और बेटे के जन्म के समय को याद करते हुए बताया कि वो उस वक्त आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे और घर में खाने को रोटी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा था।
दो वक्त की रोटी के लिए भी था संघर्ष (SA Chandrasekhar On Vijay CM Victory)
bollywoodcutuncut की रिपोर्ट के अनुसार, थलापति विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा, “1974 में जब विजय का जन्म हुआ था, उस दौरान मेरे परिवार की आर्थिक स्तिथि बहुत खराब थी। घर में दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल था। उस समय पूरा परिवार पैसों की तंगी से गुजर रहा था।” बेटे के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में आगे उन्होंने कहा, “मुझे अब और क्या चाहिए? मेरे बेटे ने मेरा सपना पूरा कर दिया।”


