देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में बीते दिनों हुई घटना के बाद एक कार्यपरिषद सदस्य ने कुलगुरु के नाम लेटर लिखा है। उन्होंने ये लेटर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में प्राध्यापकों के साथ हुई मारपीट और बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर लिखा है। कार्यपरिषद सदस्य डॉ. वैशाली वाईकर ने लेटर के माध्यम से यूनिवर्सिटी में हुई घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने लेटर में लिखा है कि यूनिवर्सिटी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था संबंधित कमियों को उन्होंने कार्यपरिषद की बैठकों में और कुलगुरु को बार-बार बताया, लेकिन उन समस्याओं पर समय रहते निराकरण नहीं किया गया है। जिसके कारण आए दिन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा संबंधी समस्याएं हो रही है। कार्यपरिषद सदस्य डॉ. वैशाली वाईकर ने लेटर में मुख्य रूप से इन विषयों को लेकर लिखा- उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि इन समस्याओं का निराकरण यूनिवर्सिटी प्रशासन नहीं कर पा रहा है, भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो, इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन को तुरंत और कठोर कार्रवाई करने की जरूरत है। बता दें कि पिछले दिनों तक्षशिला कैंपस में स्कूल ऑफ ट्राइबल स्टडीज में एमए की एग्जाम के दौरान एक स्टूडेंट ने विभागध्यक्ष के सामने ही शिक्षक को मारा था।


