सुपौल में मिट्टी भराई के बच्चे की मौत:ट्रैक्टर ने कुचला, तेज आवाज में बज रहा था गाना, परिवार का इकलौता बेटा

सुपौल में मिट्टी भराई के बच्चे की मौत:ट्रैक्टर ने कुचला, तेज आवाज में बज रहा था गाना, परिवार का इकलौता बेटा

सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ललमनिया गांव में मिट्टी भराई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय मासूम दिलखुश राम की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही दयनीय बताई जा रही है। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार ललमनिया वार्ड-13 निवासी योगेंद्र राम का पुत्र दिलखुश राम गांव में खेल रहा था। इसी दौरान वार्ड-12 निवासी प्रयाग साह के यहां ट्रैक्टर से मिट्टी भराई का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक तेज आवाज में गाना बजाते हुए वाहन चला रहा था। इसी बीच बच्चा ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और उसके सीने पर ट्रैक्टर का चक्का गुजर गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बच्चा अस्पताल लाए जाने से पहले ही दम तोड़ चुका था
घटना के बाद ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल समझकर बच्चे को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अखिलेश झा ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि बच्चा अस्पताल लाए जाने से पहले ही दम तोड़ चुका था। ग्रामीणों के अनुसार दिलखुश की मां बचपन में ही परिवार छोड़कर दूसरे स्थान पर चली गई थी। पिता योगेंद्र राम मजदूरी कर किसी तरह परिवार चला रहे थे। मधुबनी जिले के छजना गांव का निवासी
ऐसे में इकलौते बेटे की मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है और लोगों की आंखें नम हैं। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर मालिक मधुबनी जिले के छजना गांव का निवासी है, जबकि चालक ललमनिया के मुहरी गांव का रहने वाला है। सूचना मिलते ही नदी थाना पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ललमनिया गांव में मिट्टी भराई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय मासूम दिलखुश राम की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही दयनीय बताई जा रही है। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार ललमनिया वार्ड-13 निवासी योगेंद्र राम का पुत्र दिलखुश राम गांव में खेल रहा था। इसी दौरान वार्ड-12 निवासी प्रयाग साह के यहां ट्रैक्टर से मिट्टी भराई का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक तेज आवाज में गाना बजाते हुए वाहन चला रहा था। इसी बीच बच्चा ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और उसके सीने पर ट्रैक्टर का चक्का गुजर गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बच्चा अस्पताल लाए जाने से पहले ही दम तोड़ चुका था
घटना के बाद ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल समझकर बच्चे को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अखिलेश झा ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि बच्चा अस्पताल लाए जाने से पहले ही दम तोड़ चुका था। ग्रामीणों के अनुसार दिलखुश की मां बचपन में ही परिवार छोड़कर दूसरे स्थान पर चली गई थी। पिता योगेंद्र राम मजदूरी कर किसी तरह परिवार चला रहे थे। मधुबनी जिले के छजना गांव का निवासी
ऐसे में इकलौते बेटे की मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है और लोगों की आंखें नम हैं। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर मालिक मधुबनी जिले के छजना गांव का निवासी है, जबकि चालक ललमनिया के मुहरी गांव का रहने वाला है। सूचना मिलते ही नदी थाना पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *