जहानाबाद वार्ड 9 में जलजमाव की समस्या:सड़क पर कीचड़ और गंदा पानी जमा, जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं

जहानाबाद वार्ड 9 में जलजमाव की समस्या:सड़क पर कीचड़ और गंदा पानी जमा, जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं

जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 स्थित पुरानी बिजली कॉलोनी में पिछले दो वर्षों से जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से स्थानीय निवासियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय निवासी अनिल कुमार ने बताया कि मोहल्ले के मुख्य रास्ते पर हमेशा पानी जमा रहता है, जिससे पैदल चलना भी कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि बरसात में स्थिति और बिगड़ जाती है। सड़क पर कीचड़ और गंदा पानी भर जाने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है, वहीं बीमार पड़ने पर मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है। निवासियों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने और नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। लोगों ने नगर परिषद, वार्ड प्रतिनिधि और संबंधित विभाग को कई बार आवेदन दिए, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की आशंका है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि नालियों की सफाई नहीं हुई है, तो संबंधित विभाग को निर्देश देकर जल्द सफाई कराई जाएगी, ताकि लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके। जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 स्थित पुरानी बिजली कॉलोनी में पिछले दो वर्षों से जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से स्थानीय निवासियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय निवासी अनिल कुमार ने बताया कि मोहल्ले के मुख्य रास्ते पर हमेशा पानी जमा रहता है, जिससे पैदल चलना भी कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि बरसात में स्थिति और बिगड़ जाती है। सड़क पर कीचड़ और गंदा पानी भर जाने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है, वहीं बीमार पड़ने पर मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है। निवासियों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने और नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। लोगों ने नगर परिषद, वार्ड प्रतिनिधि और संबंधित विभाग को कई बार आवेदन दिए, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की आशंका है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि नालियों की सफाई नहीं हुई है, तो संबंधित विभाग को निर्देश देकर जल्द सफाई कराई जाएगी, ताकि लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *