कैमूर में रविवार को दुर्गावती नदी के किनारे दो लावारिस सूटकेस में क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने सुबह शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के चौरसिया पुल के नीचे की है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार, मृतकों में एक बच्चा और एक वयस्क शामिल है। दोनों शवों को टुकड़ों में काटकर अलग-अलग हिस्सों में फेंका गया था। सबूत मिटाने के उद्देश्य से शवों को फेंका घटनास्थल पर मौजूद एमएलसी प्रतिनिधि कृष्ण कुमार जायसवाल ने इसे दुखद घटना बताया। उन्होंने आशंका जताई कि अपराधियों ने हत्या कहीं और की है और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शवों को सूटकेस में भरकर यहां फेंका है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारियों के देरी से पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल की तस्वीरें….
चौरसिया पुल के आसपास पुलिस बल तैनात स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल, चौरसिया पुल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और आसपास के जिलों के थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है। कैमूर में रविवार को दुर्गावती नदी के किनारे दो लावारिस सूटकेस में क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने सुबह शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के चौरसिया पुल के नीचे की है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार, मृतकों में एक बच्चा और एक वयस्क शामिल है। दोनों शवों को टुकड़ों में काटकर अलग-अलग हिस्सों में फेंका गया था। सबूत मिटाने के उद्देश्य से शवों को फेंका घटनास्थल पर मौजूद एमएलसी प्रतिनिधि कृष्ण कुमार जायसवाल ने इसे दुखद घटना बताया। उन्होंने आशंका जताई कि अपराधियों ने हत्या कहीं और की है और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शवों को सूटकेस में भरकर यहां फेंका है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारियों के देरी से पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल की तस्वीरें….
चौरसिया पुल के आसपास पुलिस बल तैनात स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल, चौरसिया पुल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और आसपास के जिलों के थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है।


