Thalapathy Vijay CM : सीएम बने विजय, 648 करोड़ की संपत्ति और 10 आलीशान घर, देखिए इनकी लग्जरी लाइफस्टाइल!

Thalapathy Vijay CM : सीएम बने विजय, 648 करोड़ की संपत्ति और 10 आलीशान घर, देखिए इनकी लग्जरी लाइफस्टाइल!

Thalapathy Vijay Net Worth: दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी एक्टिंग के दम पर लोहा मनवाने वाले सुपरस्टार थलपति विजय ने अब राजनीति के मैदान में भी अपना जलवा बिखेर दिया है। अपनी नई पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के साथ चुनाव में उतरकर उन्होंने तमिलनाडु की राजनीति के बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं और आज रविवार सुबह चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में उन्होंने शपथ भी ले ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, अपनी राजनीति के साथ-साथ विजय अपनी दौलत को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। आइए जानते हैं उनके पास कितनी संपत्ति और कैसी लग्जरी लाइफ है।

600 करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ (Total Net Worth of Over 600 Crores)

विजय का नाम उन एक्टर्स में आता है जो सबसे ज्यादा टैक्स भरते हैं। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों से आता रहा है, लेकिन अब उन्होंने राजनीति के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है। चुनावी हलफनामे के हिसाब से थलपति विजय की कुल संपत्ति करीब 648 करोड़ रुपये है।

आलीशान घर और जमीन (Real Estate and Property Assets)

प्रॉपर्टी के मामले में भी विजय के पास 1,17,63,69,000 करोड़ के 10 प्लॉट और 82,81,93,010 करोड़ की कमर्शियल बिल्डिंग्स हैं। इसके अलावा22,00,00,000 के 3 जमीन और 20,00,000 लाख के दो खेती भी है।

बैंक बैलेंस और निवेश (Details of Bank Balance and Investments)

विजय के बैंक अकाउंट्स में एफिडेबिट के मुताबिक, करीब 230 करोड़ रुपये कैश बैलेंस है। इसके अलावा उन्होंने अलग-अलग बैंकों जैसे SBI, Axis और HDFC में करीब 100 करोड़ रुपये की एफडी (FD) करा रखी है। शेयर बाजार में भी उन्होंने निवेश किया है और उनके पास जया नागा प्रॉपर्टीज और सन पेपर मिल जैसी कंपनियों के लाखों रुपये के शेयर्स हैं।

लग्जरी कारों का शौक (Thalapathy Vijay Luxury Car Collection)

गाड़ी का नाम और साल गाड़ी का नंबर कीमत (लगभग)
बीएमडब्ल्यू 530 (2020) TN 07 CV 3031 ₹ 80.54 लाख
टोयोटा लेक्सस (2024) TN 14 AL 0277 ₹ 3.01 करोड़
टोयोटा वेलफायर (2024) TN 14 AM 0277 ₹ 1.63 करोड़
बीएमडब्ल्यू i7 (2024) TN 14 AH 0277 ₹ 2.00 करोड़
मारुति स्विफ्ट (2024) TN 14 AK 6791 ₹ 5.35 लाख
टीवीएस एक्सएल सुपर (2025) TN 14 AP 4284 ₹ 67,400
टाटा कारवां (2025) TN 14 AS 0277 ₹ 6.00 करोड़
कुल जोड़ ₹ 13.52 करोड़

करोड़ों के गहने और डायमंड (Details of Jewelry and Diamond Assets)

विजय और उनकी पत्नी संगीता के पास मिलाकर करीब 6,47,09,375 करोड़ रुपये के गहने हैं। विजय के पास 15,00,000 लाख का चांदी और 1,20,18,375 करोड़ का सोना है, वहीं उनकी पत्नी के पास 4,75,000 लाख का चांदी, 4,07,16,000 करोड का सोना और 1,00,00,000 करोड़ के 134.91 कैरेट के डायमंड हैं।

विजय की फिटनेस का राज (Vijay’s Fitness Secret)

विजय की फिटनेस का सबसे बड़ा राज सादगी और अनुशासन है। वे जिम में बहुत भारी वजन उठाने के बजाय हल्की दौड़ और साधारण एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं ताकि शरीर फुर्तीला रहे। खाने-पीने में वे घर का बना दाल-चावल, इडली, सब्जियां और नारियल पानी जैसी देसी चीजों को ही प्राथमिकता देते हैं। उनके लिए फिटनेस का मतलब सिर्फ बॉडी बनाना नहीं, बल्कि हर हाल में एक्टिव रहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *