पटना के एसकेपुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी हाउस नंबर 116 VBC रोड से एक निजी कोचिंग संस्थान का छात्र लापता हो गया है। छात्र की पहचान 16 वर्षीय आशुतोष कुमार रौशन के रूप में हुई है। मामले को लेकर परिजन श्याम कुमार चौरसिया ने एसकेपुरी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। हॉस्टल से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा परिजन श्याम कुमार चौरसिया के आवेदन के मुताबिक, छात्र आशुतोष 8 मई को अपने लूजर और शर्ट पहनकर निकला, लेकिन दोबारा वापस नहीं आया। जब कोचिंग संस्थान में संपर्क किया गया तो पता चला कि आशुतोष वहां भी वापस नहीं पहुंचा था। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर देखा गया तो मोबाइल फोन, पैसे और अन्य सामान कमरे में ही पड़े मिले। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस थानेदार जितेंद्र राणा ने बताया कि, ‘पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। शुरुआती फुटेज में छात्र अकेले जाते हुए दिखाई दे रहा है। अब तक फुटेज में छात्र के साथ कोई अन्य व्यक्ति नजर नहीं आया है। मामले में एंट्री दर्ज कर जांच की जा रही है और छात्र की तलाश के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। पटना के एसकेपुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी हाउस नंबर 116 VBC रोड से एक निजी कोचिंग संस्थान का छात्र लापता हो गया है। छात्र की पहचान 16 वर्षीय आशुतोष कुमार रौशन के रूप में हुई है। मामले को लेकर परिजन श्याम कुमार चौरसिया ने एसकेपुरी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। हॉस्टल से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा परिजन श्याम कुमार चौरसिया के आवेदन के मुताबिक, छात्र आशुतोष 8 मई को अपने लूजर और शर्ट पहनकर निकला, लेकिन दोबारा वापस नहीं आया। जब कोचिंग संस्थान में संपर्क किया गया तो पता चला कि आशुतोष वहां भी वापस नहीं पहुंचा था। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर देखा गया तो मोबाइल फोन, पैसे और अन्य सामान कमरे में ही पड़े मिले। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस थानेदार जितेंद्र राणा ने बताया कि, ‘पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। शुरुआती फुटेज में छात्र अकेले जाते हुए दिखाई दे रहा है। अब तक फुटेज में छात्र के साथ कोई अन्य व्यक्ति नजर नहीं आया है। मामले में एंट्री दर्ज कर जांच की जा रही है और छात्र की तलाश के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।


