औरंगाबाद में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। पांच महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों में एक पक्ष से गंगिया कुंवर, राजेंद्र मेहता, उसकी पत्नी बिंदु देवी, महेंद्र मेहता, उसकी पत्नी मीना देवी और लालमोहन मेहता की पत्नी नीलम देवी शामिल हैं। दूसरे पक्ष से राजकुमार मेहता की पत्नी फूल कुमारी घायल हुई हैं। घटना माली थाना क्षेत्र के कसौटिया गांव की है। मालिकाना हक को लेकर भिड़े दोनों पक्ष घायल राजेंद्र मेहता ने बताया कि गांव में तीन डिसमिल जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को सरकारी अमीन द्वारा जमीन की नापी कराई गई, जिसमें विवादित जमीन उनके पक्ष में बताई गई। नापी होने के करीब एक घंटे बाद प्रहलाद मेहता, पिता वकील मेहता औक रंजीत मेहता समेत अन्य लोग लाठी-डंडा लेकर उनके घर पहुंच गए। गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ भी बेरहमी से मारपीट की, जिसमें सभी लोग घायल हो गए। जांच के लिए पहुंची पुलिस माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि गोतिया के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आवेदन या फर्द बयान मिलने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। औरंगाबाद में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। पांच महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों में एक पक्ष से गंगिया कुंवर, राजेंद्र मेहता, उसकी पत्नी बिंदु देवी, महेंद्र मेहता, उसकी पत्नी मीना देवी और लालमोहन मेहता की पत्नी नीलम देवी शामिल हैं। दूसरे पक्ष से राजकुमार मेहता की पत्नी फूल कुमारी घायल हुई हैं। घटना माली थाना क्षेत्र के कसौटिया गांव की है। मालिकाना हक को लेकर भिड़े दोनों पक्ष घायल राजेंद्र मेहता ने बताया कि गांव में तीन डिसमिल जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को सरकारी अमीन द्वारा जमीन की नापी कराई गई, जिसमें विवादित जमीन उनके पक्ष में बताई गई। नापी होने के करीब एक घंटे बाद प्रहलाद मेहता, पिता वकील मेहता औक रंजीत मेहता समेत अन्य लोग लाठी-डंडा लेकर उनके घर पहुंच गए। गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ भी बेरहमी से मारपीट की, जिसमें सभी लोग घायल हो गए। जांच के लिए पहुंची पुलिस माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि गोतिया के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आवेदन या फर्द बयान मिलने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


