आगरा में रविवार को सुबह से मौसम साफ है। तेज हवाओं के साथ धूप निकल रही है। दिन के तापमान में 2.9°C की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2°C कम है। इसी प्रकार रात का तापमान भी सामान्य से 3.9°C कम है। जबकि रात के तापमान में भी 2.1°C की बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को मौसम साफ रहेगा। 12 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 13 मई को जरूर बूंदाबांदी हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.4°C और न्यूनतम तापमान 22.3°C रहा। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5°C और न्यूनतम तापमान 20.4°C रहा था। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को दिनभर तेज धूप निकली थी। शाम से तेज हवाएं शुरू हो गईं। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी तो हुई लेकिन गर्मी का असर कम रहा। दिन और रात दोनों तापमान सामान्य से काफी कम हैं। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति पिछले 12 दिन से आगरा का मौसम लगभग हर रोज बदल रहा है। किसी दिन बारिश और आंधी आ जाती है तो किसी दिन तेज धूप निकल रही है। हालांकि 29 अप्रैल के बाद से आगरा का तापमान 40°C से अधिक नहीं गया है। इससे गर्मी का अहसास नहीं हो रहा। शुक्रवार सुबह से ही बादल छाये हुए थे। तेज हवाएं चल रही थीं। सुबह लगभग 10 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई तो कुछ क्षेत्रों में काफी तेज बारिश हुई। इससे कई जगह जलभराव तक हो गया था। शनिवार को दिनभर तेज धूप रही थी। 13 मई को फिर बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिन में बादल छाये रह सकते हैं। 10 से 12 मई तक मौसम साफ रहेगा। 13 मई को बार फिर से बूंदाबांदी की संभावना है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए


