नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9 बजे कमती-इमलिया और गोहचर गांव के बीच एक चलती स्कॉर्पियो में भीषण आग लग गई। घटना में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि, वाहन में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद उसमें बैठे दो लोग तुरंत वाहन से बाहर आ गए। कुछ ही देर में आग ने पूरी स्कॉर्पियो को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन पुराना होने और अधिक तापमान के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोटेगांव थाना प्रभारी प्रदीप सराफ ने बताया कि यह वाहन नरसिंहपुर निवासी इमरान खान का है। वाहन सर्रा गांव में बुकिंग पर आया था। कमती से आगे बढ़ते ही वाहन के अंदर धुआं भरने लगा, जिसके बाद उसमें सवार लोग तुरंत नीचे उतर गए और कुछ ही क्षण में गाड़ी में आग लग गई।


