पटना जू आज यानी रविवार और सोमवार को दो दिन के लिए बंद रहेगा। दरअसल, शुक्रवार को तेज बारिश के कारण पटना जू में 30 से अधिक पेड़ गिर गए थे। इस वजह से शनिवार को पटना जू में विजिटर्स के बंद किया गया था। इन गिरे पेड़ों को हटाने का काम शुरू किया गया, लेकिन काम में अधिक समय लगने के कारण चीजों को व्यवस्थित करने में अभी समय लगेगा। इसलिए रविवर को भी पटना जू बंद रखा गया है। सोमवार को सप्ताहिक बंदी होती है। इस करण अब विजिटर्स मंगलवार से ही पटना जू में जा सकते हैं। पेड़ गिरने की वजह से 52 साल में पहली बार पटना जू को बंद किया गया है। 200 से अधिक कर्मचारी सफाई अभियान में जुटे भीषण आंधी और बारिश के बाद पटना जू परिसर में गिरे दर्जनों पेड़ों को हटाने का काम रविवार को भी जारी रहेगा। तेज हवाओं के कारण चिड़ियाघर की कई सड़कें बाधित हो गई थीं, जिससे पूरे परिसर में आवागमन प्रभावित हो चुका है। पटना जू के निदेशक हेमंत पाटिल ने बताया कि, ‘परिसर के अलग-अलग हिस्सों में कई बड़े पेड़ गिर गए हैं। इन्हें हटाने के लिए हाइड्रा और जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है। सफाई अभियान में 200 से अधिक कर्मचारियों को लगाया गया है।’ जानवरों को समय पर खाना पहुंचाने की कोशिश आहार गोदाम से लेकर जू के अंदरूनी हिस्सों तक रास्ते साफ किए जा रहे हैं। पटना जू प्रशासन की कोशिश है कि के बाड़ों तक भोजन पहुंचाने में किसी तरह की दिक्कत न हो। तेज हवा के कारण कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ों की डालियां टूटकर गिरीं। कुछ जानवरों के बाड़ों के अंदर भी पेड़ों की डालियां गिरने की सूचना है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी जानवर के घायल होने की खबर नहीं है। सभी जानवर सुरक्षित हैं। पटना जू आज यानी रविवार और सोमवार को दो दिन के लिए बंद रहेगा। दरअसल, शुक्रवार को तेज बारिश के कारण पटना जू में 30 से अधिक पेड़ गिर गए थे। इस वजह से शनिवार को पटना जू में विजिटर्स के बंद किया गया था। इन गिरे पेड़ों को हटाने का काम शुरू किया गया, लेकिन काम में अधिक समय लगने के कारण चीजों को व्यवस्थित करने में अभी समय लगेगा। इसलिए रविवर को भी पटना जू बंद रखा गया है। सोमवार को सप्ताहिक बंदी होती है। इस करण अब विजिटर्स मंगलवार से ही पटना जू में जा सकते हैं। पेड़ गिरने की वजह से 52 साल में पहली बार पटना जू को बंद किया गया है। 200 से अधिक कर्मचारी सफाई अभियान में जुटे भीषण आंधी और बारिश के बाद पटना जू परिसर में गिरे दर्जनों पेड़ों को हटाने का काम रविवार को भी जारी रहेगा। तेज हवाओं के कारण चिड़ियाघर की कई सड़कें बाधित हो गई थीं, जिससे पूरे परिसर में आवागमन प्रभावित हो चुका है। पटना जू के निदेशक हेमंत पाटिल ने बताया कि, ‘परिसर के अलग-अलग हिस्सों में कई बड़े पेड़ गिर गए हैं। इन्हें हटाने के लिए हाइड्रा और जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है। सफाई अभियान में 200 से अधिक कर्मचारियों को लगाया गया है।’ जानवरों को समय पर खाना पहुंचाने की कोशिश आहार गोदाम से लेकर जू के अंदरूनी हिस्सों तक रास्ते साफ किए जा रहे हैं। पटना जू प्रशासन की कोशिश है कि के बाड़ों तक भोजन पहुंचाने में किसी तरह की दिक्कत न हो। तेज हवा के कारण कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ों की डालियां टूटकर गिरीं। कुछ जानवरों के बाड़ों के अंदर भी पेड़ों की डालियां गिरने की सूचना है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी जानवर के घायल होने की खबर नहीं है। सभी जानवर सुरक्षित हैं।


